‘राजनीति के बाजार में व्यापारियों की मोहब्बत की दुकानें न करें बंद’, राहुल गांधी से बोले दिल्ली के व्यापारी

New Delhi, 31 अक्टूबर . दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है. दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने Saturday को एक बार फिर राहुल गांधी से एक नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की रैली को स्थगित करने की अपील की.

सीटीआई ने अपनी अपील में कहा, “आप (राहुल गांधी) हमेशा बोलते हैं कि ‘मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान चलाता हूं’, हमारी दुकानें भी ग्राहकों के साथ आपसी विश्वास, प्यार और मोहब्बत के आधार पर ही चलती हैं. इसलिए हम आपसे निवेदन करते हैं कि India के सबसे बड़े त्यौहार दिवाली के पीक सीजन में हमारी मोहब्बत की दुकानें और व्यापार रैली की भेंट ना चढ़ जाए.”

सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा, “ये पोस्टर राहुल गांधी के लिए आईना है. आप ‘India जोड़ो यात्रा’ में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं, लेकिन दिल्ली में हमारी 300 साल पुरानी मोहब्बत की दुकानें रैली के कारण बंद करवा रहे हैं. चांदनी चौक की परांठे वाली दुकान, खारी बावली के मसाले, सदर की चूड़ी-बिंदी, चांदनी चौक का लहंगा, दरियागंज का एसी, चावड़ी बाजार की सेनिटरी, करोल बाग की मशहूर कुल्फी, ये सब मोहब्बत की दुकानें ही तो हैं. एक-एक दुकान पर 10-20 लोगों का परिवार चलता है.”

साथ ही, व्यापारियों के संगठन ने ऐलान किया है कि Saturday से ये पोस्टर रामलीला मैदान के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 20 बड़े थोक बाजारों में लगाया जाएगा. सीटीआई ने कहा, “रामलीला मैदान के चारों तरफ ही ये बाजार हैं. 10 लाख लोग और 20 हजार गाड़ियां आएंगी तो सबसे पहले इन्हीं 20 बाजारों में ताले लगेंगे.”

बृजेश गोयल ने कहा कि 1 नवंबर को धनतेरस से सिर्फ 4 दिन पहले रामलीला मैदान में 10 लाख लोगों की रैली. उन्होंने कहा, “सोचिए क्या होगा? 20 हजार गाड़ियों से पूरी दिल्ली जाम, रामलीला मैदान में 100 बस की भी पार्किंग नहीं, 20 लाख व्यापारियों का 10-12 हजार करोड़ का दिवाली व्यापार ठप और 75 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट.”

–

डीसीएच/