‘राजनीति एक मजाक बन गई है’, तीन विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस ने ‘आप’ की आलोचना की

New Delhi, 2 नवंबर . पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के तीन विधायकों के इस्तीफे के बाद Monday को कांग्रेस ने ‘आप’ पर निशाना साधा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और उदित राज ने आरोप लगाया कि पार्टी आंतरिक संकट से जूझ रही है और उन्होंने आगे भी और लोगों के पार्टी छोड़ने का अनुमान जताया.

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने से ​​बात करते हुए कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा के इस्तीफों पर प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने कहा कि एक पुरानी कहावत है कि जब कोई जहाज डूबने लगता है तो उस पर सवार लोग खुद को बचाने के लिए सबसे पहले कूदने लगते हैं. राजनीति क्या मजाक बन गई है? जो Chief Minister खुद हमेशा नशे में रहते हैं, वे दूसरों को नशे से मुक्त कराने निकले हैं. देश-विदेश में लोग चर्चा कर रहे हैं कि वे किस तरह नशे में रहते हैं. बहुत बढ़िया, आम आदमी पार्टी, आपने लोगों को धोखा दिया है और उनके साथ विश्वासघात किया है.

कांग्रेस नेता उदित राज ने भी आम आदमी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि इन इस्तीफों से संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में और भी नेता पार्टी छोड़ सकते हैं.

उन्होंने कहा कि इसके पीछे कोई और कारण भी हो सकता है. इतने दिनों तक वे आम आदमी पार्टी में क्या कर रहे थे? पार्टी में भगदड़ मचनी ही थी, और अब वह भगदड़ शुरू हो चुकी है.

उन्होंने दावा किया कि जब पहले पार्टी के सांसद बाहर निकले थे, तब 40-45 विधायक भी पार्टी छोड़ने के लिए तैयार थे.

उदित राज ने कहा कि अब हर कोई जानता है कि उनकी Government कैसे चल रही है. Government चलाने में भगवंत मान की कोई भूमिका नहीं है. वे कहीं नशे की हालत में बेसुध पड़े रहते हैं. Government को मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल और उनके लोग चला रहे हैं. पंजाब की Government दिल्ली के लोग चला रहे हैं. आने वाले समय में पार्टी में और भी ज्यादा भगदड़ मचेगी.

इस बीच, पंजाब में Political सरगर्मी तेज हो गई है. Monday को जिन विधायकों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा था, उन्हें अयोग्य घोषित कराने के लिए आप ने तैयारी शुरू कर दी है.

यह ताजा बवाल आम आदमी पार्टी द्वारा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 40 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी करने के एक दिन बाद सामने आया है.

Chief Minister भगवंत मान के नेतृत्व वाली यह पार्टी, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां से संपर्क कर सकती है और राज्य विधानसभा में इन दो विधायकों की सदस्यता खत्म करने की मांग कर सकती है.

–

डीकेएम/डीकेपी