राजनीतिक दल नहीं, गैंग है भाजपा, यूपी से हटेगी तो देश से भी जाएगी: अखिलेश यादव

Lucknow, 31 अक्टूबर . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व Chief Minister अखिलेश यादव ने Saturday को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए उसे Political दल के बजाय गैंग करार दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा नकारात्मक विचारों वाली पार्टी है और समाज में दरार पैदा करने का काम कर रही है.

प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है. भाजपा उत्तर प्रदेश से हटेगी तो देश से भी हट जाएगी.

अखिलेश यादव आचार्य नरेंद्र देव की 137वीं जयंती के अवसर पर Lucknow में गोमती नदी के तट पर स्थित उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने Samajwadi Party के प्रदेश मुख्यालय में आचार्य नरेंद्र देव और India रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव महान शिक्षाविद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बहुभाषाविद, बौद्ध दर्शन के मर्मज्ञ और समाजवादी आंदोलन के प्रमुख स्तंभ थे. उन्होंने आजादी के बाद समाजवादी आंदोलन को दिशा देने का काम किया. आचार्य जी का मानना था कि शांतिपूर्ण क्रांति से ही समाज को सही दिशा मिल सकती है. सीतापुर में जन्मे आचार्य नरेंद्र देव की Political कर्मभूमि अयोध्या रही. उन्होंने बीएचयू में शिक्षक के रूप में भी कार्य किया. आज उनकी जयंती पर हम सभी उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं.

अखिलेश यादव ने सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सूझबूझ और प्रयासों से आजाद India की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर देश को एकजुट किया. उन्होंने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था. आज देश के सामने सबसे बड़ा खतरा सांप्रदायिक ताकतों से है. सांप्रदायिक ताकतें कमजोर होंगी तो लोकतंत्र और मजबूत होगा. समाजवादी लोग भाजपा और उसके अंडरग्राउंड सुरंगवादी लोगों के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं.

सपा अध्यक्ष ने कहा कि Government ने जनता को सिर्फ सपने दिखाए हैं. वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का सपना दिखाने वाली भाजपा चंदा चोरी में लगी है. प्रभु श्रीराम के मंदिर से रामधन और चढ़ावे की चोरी हो गई. पेट्रोल में इथेनॉल मिलाकर मिलावटखोरी की जा रही है. महंगाई बढ़ाकर मुनाफा कमाया जा रहा है, लेकिन किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा.

उन्होंने कहा कि Samajwadi Party के कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला कर रहे हैं. प्रदेश की जनता हर वर्ग में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है. अखिलेश यादव ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी भाजपा Government पर सवाल उठाए.

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में 26 हजार प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. अब सुनने में आ रहा है कि बंद स्कूलों में शराब की दुकानें खोलने की तैयारी है. आचार्य नरेंद्र देव जैसे महान शिक्षाविद का मानना था कि शिक्षा से ही समाज में सुधार संभव है, लेकिन भाजपा Government स्कूल बंद करके शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली से आने वाले भाजपा के नेता अब उत्तर प्रदेश के विकास, निवेश, स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया और बंद स्कूलों की बात नहीं करते, बल्कि अपने आपसी झगड़ों और लड़ाई की चर्चा करते हैं. प्रदेश के छात्र, नौजवान, शिक्षक, किसान और युवा व्यापारी समेत सभी वर्ग भाजपा को सबक सिखाएंगे.

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा Government सरकारी अस्पतालों को बर्बाद कर रही है और निजी अस्पतालों को बढ़ावा दे रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा Government के दस वर्षों के कार्यकाल में गोरखपुर और आगरा में पांच-पांच सौ निजी अस्पताल पंजीकृत हुए हैं. सरकारी अस्पतालों की स्थिति लगातार खराब हो रही है और निजी अस्पतालों की संख्या बढ़ रही है. सरकारी अस्पतालों को खुद इलाज की जरूरत है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था, Police के व्यवहार और Police हिरासत में हो रही मौतों की चिंता करनी चाहिए.

उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश में Police हिरासत में इतनी मौतें क्यों हो रही हैं? महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराध और अत्याचार के मामले क्यों बढ़ रहे हैं? साइबर फ्रॉड और हत्याओं के मामलों में उत्तर प्रदेश की स्थिति पर Government जवाब क्यों नहीं देती? उन्होंने यह भी सवाल किया कि पीडीए और दलित समाज के लोगों को प्रताड़ित क्यों किया जा रहा है? प्रदेश की जेलों में पीडीए समाज के लोग इतनी बड़ी संख्या में क्यों हैं? मुसलमानों के साथ अन्याय क्यों हो रहा है और निर्दोष लोगों के घरों पर बुलडोजर क्यों चलाया जा रहा है? एसटीएफ को एक जाति की फोर्स क्यों बना दिया गया और यूपी डायल-100 व्यवस्था को क्यों बर्बाद किया गया? अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री को इन सभी मुद्दों की समीक्षा करनी चाहिए.

–

विकेटी/एएसएच