राजनाथ सिंह जापान में करेंगे वार्ता, बेल्जियम पहुंचे रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ

New Delhi, 18 नवंबर India और जापान के बीच रक्षा एवं रणनीतिक सहयोग को नई दिशा देने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 और 19 नवंबर को टोक्यो में रहेंगे. वह यहां होने जा रही चौथी भारत-जापान विदेश एवं रक्षा मंत्रियों की वार्ता (2 प्लस 2) में हिस्सा लेंगे. इस वार्ता में दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्री शामिल होंगे. वहीं, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बेल्जियम की Wednesday को राजधानी ब्रसेल्स पहुंचे हैं.

इस दौरान राजनाथ सिंह अपने जापानी समकक्ष और जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइजुमी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे. बैठक के दौरान India और जापान के बीच रक्षा सहयोग, आपसी रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. दोनों देश पहले से ही रक्षा क्षेत्र में कई स्तरों पर सहयोग कर रहे हैं. ऐसे में इस वार्ता के जरिए आपसी संबंधों को और आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा.

इस बीच रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पहुंचे हैं. वह यहां ब्रसेल्स में आयोजित होने वाली शुमान सुरक्षा एवं रक्षा फोरम में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं. ब्रसेल्स पहुंचने पर बेल्जियम और यूरोपीय संघ में India के राजदूत प्रणय वर्मा ने उनका स्वागत किया. इस यात्रा को India और यूरोपीय संघ के बीच बढ़ते रक्षा एवं रणनीतिक सहयोग के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. जनवरी 2026 में India और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक एवं रक्षा साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे. इसके बाद रक्षा राज्यमंत्री की यह यात्रा दोनों पक्षों के बीच रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम है.

इस समझौते ने India और यूरोपीय संघ के बीच रक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक व्यापक आधार तैयार किया है. ब्रसेल्स रवाना होने से पहले रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ज्यूरिख पहुंचे थे. वहां India के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर अक्षय कपूर और भारतीय दूतावास के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वह ब्रसेल्स के लिए रवाना हुए.

यूरोपीय संघ की विदेश कार्य सेवा की मेजबानी में आयोजित शुमान सुरक्षा एवं रक्षा फोरम में यूरोपीय संघ के 85 से अधिक साझेदार देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है. इसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे. India की ओर से रक्षा राज्यमंत्री की भागीदारी यूरोपीय देशों के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने के प्रयासों को दर्शाती है. इस मंच के माध्यम से India को यूरोपीय संघ और उसके साझेदार देशों के साथ रक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विचार साझा करने का अवसर मिलेगा.

गौरतलब है कि India एक ओर जापान के साथ रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उच्चस्तरीय वार्ता कर रहा है. वहीं, दूसरी ओर यूरोपीय संघ के साथ भी रणनीतिक और रक्षा साझेदारी को विस्तार दे रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जापान यात्रा और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की बेल्जियम यात्रा इसी दिशा में India के बढ़ते रक्षा कूटनीतिक संपर्कों का हिस्सा हैं.

–

जीसीबी/पीएम