
New Delhi, 10 सितंबर . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की श्रीलंका यात्रा संपन्न हो गई है. उन्होंने श्रीलंका की अपनी इस तीन दिवसीय यात्रा को सफल और उपयोगी बताते हुए कहा कि इस दौरे से India और श्रीलंका के बीच बहुआयामी संबंधों को नई गति मिली है.
राजनाथ सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान India और श्रीलंका के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों और सहयोग से जुड़े दस्तावेजों का आदान-प्रदान हुआ. इनमें श्रीलंकाई वायुसेना की एल-70 तोपों के उन्नयन से जुड़ा महत्वपूर्ण समझौता भी शामिल है. इसके अलावा दोनों देशों के राष्ट्रीय रक्षा कॉलेजों और राष्ट्रीय कैडेट कोर के बीच शैक्षणिक सहयोग को लेकर भी समझौते हुए.
रक्षा मंत्री ने इस यात्रा के दौरान श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व के साथ व्यापक बातचीत की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई. राजनाथ सिंह की यात्रा के दौरान श्रीलंका के कुरुनेगला और बट्टिकलोआ में भारतीय सेना के इंजीनियरों की टीम द्वारा बनाए गए तीन बेली पुलों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया गया. ये पुल श्रीलंका में आए विनाशकारी चक्रवात दित्वाह के बाद क्षतिग्रस्त हो गए थे. ये पुल पुनर्वास के लिए India की ओर से घोषित 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता के तहत तैयार किए गए हैं.
राजनाथ सिंह ने बताया कि श्रीलंकाई वायुसेना और नौसेना को आवश्यक कलपुर्जों की आपूर्ति भी की गई. उन्होंने कहा कि India की ओर से किए जा रहे ऐसे प्रयास दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने में मदद कर रहे हैं. रक्षा मंत्री ने कहा कि श्रीलंका की उनकी यात्रा ने भारत-श्रीलंका संबंधों को और गति दी है. दोनों देशों के रिश्ते रक्षा, सुरक्षा समेत द्विपक्षीय सहयोग के लगभग सभी क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहे हैं.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीलंका के President अनुरा कुमारा दिसानायके व श्रीलंका की Prime Minister हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की थी. कोलंबो में राजनाथ सिंह ने श्रीलंका के मशहूर पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों अरविंदा डी सिल्वा, सनथ जयसूर्या और चामिंडा वास से भी मुलाकात की. उन्होंने कहा कि इन क्रिकेट दिग्गजों के शानदार प्रदर्शन को India में भी लाखों लोगों ने सराहा है. इस बीच, India में निर्मित बहुउद्देश्यीय स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत आईएनएस उदयगिरि भी कोलंबो पहुंचा. जहाज की यह यात्रा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की श्रीलंका यात्रा के साथ हुई.
राजनाथ सिंह ने आईएनएस उदयगिरि पर आयोजित डेक रिसेप्शन में भी हिस्सा लिया. इस दौरान India और श्रीलंका के बीच समुद्री सुरक्षा तथा हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग की अहमियत भी सामने आई. श्रीलंका यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने नुवारा एलिया जिले में स्थित सीता अम्मन मंदिर, जिसे अशोक वाटिका सीता मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, का दौरा किया. उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया.
राजनाथ सिंह ने अपनी यात्रा के दौरान मिले आतिथ्य के लिए श्रीलंका के लोगों, President अनुरा कुमारा दिसानायके, Prime Minister डॉ. हरिनी अमरसूर्या और श्रीलंका Government का आभार जताया.उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में India और श्रीलंका की दोस्ती नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी और दोनों देश हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.
–
जीसीबी/डीकेपी
Skip to content