
Patna, 10 अक्टूबर . दिल्ली में सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन से पहले Police द्वारा अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता शक्ति सिंह यादव ने केंद्र Government और भाजपा पर जुबानी हमला किया. उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए सत्ता का इस्तेमाल किया जा रहा है. देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात हैं और जनता का आक्रोश Government के खिलाफ बढ़ रहा है. इसके अलावा, उन्होंने राहुल गांधी के चेन्नई में प्रस्तावित छात्र कार्यक्रम का समर्थन करते हुए कहा कि विपक्ष लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के Government को अस्थिर करने के प्रयास संबंधी बयान पर शक्ति सिंह यादव ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अस्थिरता एनडीए पैदा कर रहा है और आरोप महागठबंधन और इंडिया गठबंधन पर लगाए जा रहे हैं. उन्होंने Prime Minister मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में आयोजित कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि वहां कुर्सियां खाली रह गईं, जबकि Chief Minister योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. उन्होंने भाजपा नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसे दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए.
उन्होंने दिल्ली में ट्रेनों को रद्द किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि इमरजेंसी के दौरान भी इस तरह की स्थिति नहीं थी. यादव ने दावा किया कि Government जनआक्रोश से घबराई हुई है और जनता उसे सत्ता से बाहर कर देगी.
सीजेपी के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर राजद नेता ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन से सत्ता प्रतिष्ठान हिल गया है. महागठबंधन का आंदोलन दिल्ली से Patna और प्रखंड से जिला स्तर तक पहुंच रहा है. प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से कई किलोमीटर पहले ही रोका जा रहा है. जनता के आक्रोश को ज्यादा समय तक नहीं रोका जा सकता. ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए या उनका इस्तीफा लिया जाए. ऐसा नहीं होने पर Prime Minister मोदी के खिलाफ भी लोगों का आक्रोश बढ़ने की बात कही.
चेन्नई में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर राजद नेता ने कहा कि युवाओं के बीच चुनावी प्रक्रिया और वोट चोरी का मुद्दा पहुंच चुका है. उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया. यादव ने कहा कि राहुल गांधी विभिन्न राज्यों में छात्रों के कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर लोकतंत्र से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि Government Police के बल पर आंदोलनों को कुचलना चाहती है, लेकिन जनआक्रोश सभी बाधाओं को पार करेगा.
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए की बैठक पर यादव ने कहा कि बैठक बुलाने से कुछ नहीं होगा. भाजपा और जदयू के प्रत्याशियों के बीच आपसी मुकाबला है, जबकि राजद अपने लक्ष्य पर केंद्रित है. उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी चुनाव में जीत हासिल करेगी.
–
Skip to content