राजकोट: गरीब और मध्यम वर्ग के लिए संजीवनी बनी आयुष्मान भारत योजना, लाभार्थियों ने साझा किया अनुभव

राजकोट, 9 नवंबर . Gujarat के राजकोट में केंद्र Government की आयुष्‍मान India योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी मददगार साबित हुई है.

चोटिला तालुका के धरमपुर गांव के रहने वाले जयंतिभाई सुखाभाई वाड़किया दोनों किडनियों में पथरी की समस्या से परेशान थे. परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे ऑपरेशन का खर्च उठा सकें. ऐसे में उन्होंने राजकोट के अस्पताल में आयुष्मान India कार्ड के जरिए दोनों किडनियों का ऑपरेशन मुफ्त कराया.

जयंतिभाई के लिए दोनों ऑपरेशन का खर्च उठाना मुश्किल था, लेकिन आयुष्मान कार्ड के जरिए उन्हें मुफ्त इलाज मिला. अस्पताल की ओर से आने-जाने के लिए दो बार 300-300 रुपए का किराया भी दिया गया. जयंतिभाई का कहना है कि अगर उनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं होता तो उन्हें ऑपरेशन के लिए ब्याज पर पैसे लेने पड़ते और वे कर्ज में डूब जाते.

आयुष्मान कार्ड लाभार्थी जयंतिभाई सुखाभाई वाड़किया ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा, “अगर हमारे पास आयुष्मान कार्ड नहीं होता तो हमें ऑपरेशन के लिए ब्याज पर पैसे लेने पड़ते, लेकिन Prime Minister Narendra Modi की इस योजना के कारण हमारा इलाज पूरी तरह मुफ्त हो सका. यहां बहुत अच्छी सुविधा है. गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह योजना बहुत मददगार है.”

इसी तरह आयुष्मान India योजना ने एक अन्य परिवार को भी इलाज के भारी खर्च से राहत दी. लाभार्थी के पुत्र कानाभाई के मुताबिक, उनके पिता लक्ष्मणभाई के पेशाब की थैली के ऊपर गांठ थी. ऑपरेशन और इलाज पर करीब 50 से 60 हजार रुपए का खर्च आने वाला था, लेकिन आयुष्मान कार्ड के जरिए उनका इलाज कराया गया.

लाभार्थी के पुत्र कानाभाई ने को बताया, “मेरे पिताजी लक्ष्मणभाई के पेशाब की थैली के ऊपर गांठ थी. इसके ऑपरेशन और इलाज का खर्च करीब 50 से 60 हजार रुपए था, जो आयुष्मान कार्ड के जरिए करवाया गया. अगर आयुष्मान कार्ड नहीं होता तो यह खर्च या तो उधार लेकर या फिर ब्याज पर पैसे लेकर करना पड़ता. छोटे और गरीब लोगों के लिए यह योजना काफी अच्छी और मददगार है. Government ने छोटे लोगों के लिए अच्छा काम किया है.”

–

एएसएच/