
Patna, 14 अक्टूबर . बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी पार करते समय नाव पलटने से 13 लोगों की मौत के बाद पूरे बिहार में शोक की लहर है. घटना को लेकर जेडीयू, बीजेपी और लोजपा (रामविलास) के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है. वहीं, Government ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है और हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.
जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है. मैंने सुना है कि यह घटना रात में हुई और शायद पानी का बहाव तेज हो गया था.”
उन्होंने आगे कहा, “मैं कई बार उस इलाके में गया हूं और वहां मेरे कई दोस्त और समर्थक हैं. कल रात इस घटना के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ. मैं पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हूं.”
जमुई से लोजपा (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इस हादसे में सबसे बड़ा दुख यह है कि एक ही परिवार के सात बच्चों समेत करीब 13 लोगों की मौत हो गई.
उन्होंने बताया कि चिराग पासवान राघोपुर के साथ-साथ नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में जाकर घायल लोगों से भी मिलेंगे. भारती ने भरोसा दिलाया, “मुझे पूरी उम्मीद है कि हम लोग जो भी राहत, चाहे बिहार Government के माध्यम से हो, केंद्र Government के माध्यम से हो, उन परिवारों को अवश्य देंगे.”
Patna में बिहार Government के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने इस घटना को Government की ओर से जारी एसओपी का उल्लंघन बताया. उन्होंने कहा, “यह बहुत ही दुखद घटना है. जिस तरह गांव के लोगों ने Government द्वारा जारी एसओपी का उल्लंघन किया और जर्जर हालत वाली नाव का इस्तेमाल किया, वह भी रात के समय, जबकि पास में लगभग 500 मीटर या उससे भी कम दूरी पर पुल था, यह Government के नियमों और एसओपी का स्पष्ट उल्लंघन था.”
उन्होंने कहा, “Chief Minister ने तुरंत प्रभावित परिवारों को सहायता राशि भिजवा दी है. हम सभी बहुत दुखी हैं. लेकिन आम लोगों से अपील है कि भविष्य में इस तरह की गलती न करें, जिससे ऐसी दुखद घटनाएं घटित न हों.”
जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा, “मृतकों के प्रति हम शोक संवेदना प्रकट करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवारों को इतनी शक्ति दें कि वो इस दुख को सहन कर सकें और धैर्य बनाए रखें.”
उन्होंने सवाल उठाया कि Government और प्रशासन ने नावों के पंजीकरण, उनके आकार और समय सीमा को लेकर पूरी नियमावली बनाई थी और इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी गई थी. इसके बावजूद नाव ले जाना चालक और जिम्मेदार लोगों की लापरवाही को दर्शाता है.
श्याम रजक ने कहा, “Government को हाई लेवल मीटिंग करके इस पूरे मामले की समीक्षा करनी चाहिए. घटना में मारे गए लोगों के लिए सहायता की घोषणा हो चुकी है, लेकिन जो लोग दोषी हैं, चाहे नाव चालक हो या जिम्मेदार अधिकारी, उन पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. हाई लेवल बैठक में यह भी तय होना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए जितने भी कड़े कानून बनाने पड़ें, उसमें कोई कोताही नहीं बरती जाए.”
Patna में बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने भी इस घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताया. उन्होंने कहा कि Government इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. ये किसकी गलती से इस तरह की घटना घटी है, एक-एक चीज की जांच हो रही है. जो भी दोषी होंगे, जिनकी भी लापरवाही हुई होगी, उन पर कार्रवाई होगी.
–
पीआईएम/एबीएम
Skip to content