राइट्स लिमिटेड में 27 व्यक्तिगत सलाहकार पदों पर भर्ती जारी, 63 वर्ष वालों के लिए सुनहरा अवसर

Patna, 12 अक्टूबर . रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है. दरअसल, राइट्स-लिमिटेड, Patna ने व्यक्तिगत सलाहकारों (इंडिविजुअल कंसल्टेंट्स) के कुल 27 पदों पर नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक विज्ञापन जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं.

राइट्स लिमिटेड की ओर से जारी 27 रिक्तियों में व्यक्तिगत सलाहकार (डिप्टी चीफ सिग्नलिंग सिस्टम इंजीनियर/चीफ रेजिडेंट इंजीनियर – सिग्नलिंग) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (डिप्टी चीफ सिस्टम इंटीग्रेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग एक्सपर्ट) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (कार्य (इलेक्ट्रिकल) के डिप्टी चीफ क्वालिटी एश्योरेंस और क्वालिटी कंट्रोल एक्सपर्ट) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (इंटरफेस मैनेजर/कोऑर्डिनेटर – इलेक्ट्रिकल) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (कंस्ट्रक्शन प्लानिंग, प्रोग्राम और प्रोग्रेस/मॉनिटरिंग इंजीनियर) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (ट्रैक एक्सपर्ट) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (एनवायरनमेंटल एक्सपर्ट) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (सेक्शन इंजीनियर – स्काडा) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (रेजिडेंट इंजीनियर – सिग्नलिंग) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (रेजिडेंट इंजीनियर – रोलिंग स्टॉक (इलेक्ट्रिकल)) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (बीआईएम मैनेजर) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (रेजिडेंट इंजीनियर – सिविल) के 2, व्यक्तिगत सलाहकार (रेजिडेंट इंजीनियर – ट्रैक) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (सेक्शन इंजीनियर – ई एवं एम) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (सेक्शन इंजीनियर – लिफ्ट और एस्केलेटर) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (बीआईएम इंजीनियर) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (सेक्शन इंजीनियर – सिविल) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (सेक्शन इंजीनियर – क्यूए/क्यूसी) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (साइट इंजीनियर – टनल वेंटिलेशन, ईसीसीएस और स्टेशन एयर-कंडीशनिंग) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (साइट इंजीनियर – एएफसी) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (साइट इंजीनियर – रोलिंग स्टॉक) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (साइट इंजीनियर – सिविल) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (साइट इंजीनियर – ट्रैक) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (साइट इंजीनियर – पर्यावरण) का 1, व्यक्तिगत सलाहकार (साइट इंजीनियर – क्यूए और क्यूसी) का 1 और व्यक्तिगत सलाहकार (टीम सेक्रेटरी ) का 1 पद शामिल हैं.

व्यक्तिगत सलाहकार के इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 नवंबर तक तय है. जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे राइट्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि की रात 11 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय और विभाग के अनुसार ग्रेजुएशन या इससे संबंधित योग्यता होनी चाहिए. इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पोस्ट के अनुसार निर्धारित 2 से 15 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है.

आवेदकों की अधिकतम आयु 63 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 8 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 55,000 से 2,25,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी. इसके अलावा, उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि यह भर्ती शुरू में 12 माह के लिए होगी, जिसे व्यक्ति के प्रदर्शन और/या प्रोजेक्ट की जरूरत के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है.

–

डीके/एबीएम