‘राइज एंड फॉल 2’ जीतने के बाद शहजाद पूनावाला ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात, भेंट की ट्रॉफी

Mumbai , 11 नवंबर . रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन का खिताब जीतने वाले शहजाद पूनावाला ने Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और उन्हें अपनी जीत की ट्रॉफी भेंट की.

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अपनी जीती हुई पूरी 35 लाख रुपए की राशि को Maharashtra में सूखे से राहत और असम तथा बिहार में बाढ़ राहत कार्यों के लिए दान करने की घोषणा की है.

शहजाद पूनावाला का Chief Minister राहत कोष में यह योगदान ऐसे समय में आया है, जब राज्य हाल के वर्षों के सबसे भीषण सूखे का सामना कर रहा है. राज्य Government ने अपने 358 तालुकों में से 305 को सूखाग्रस्त घोषित किया है, जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र के 85 प्रतिशत से अधिक हिस्से को कवर करते हैं. यह घोषणा दक्षिण-पश्चिम मानसून में कम बारिश के बाद की गई है. Maharashtra में सामान्य 994.5 मिमी के मुकाबले केवल 804.4 मिमी बारिश हुई, जो लगभग 19 प्रतिशत की कमी है.

मराठवाड़ा सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, जहां बारिश में 38 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जबकि विदर्भ में 27 प्रतिशत की कमी रही. छत्रपति संभाजीनगर डिवीजन में सबसे अधिक 76 सूखाग्रस्त तालुका हैं, इसके बाद अमरावती (56), नासिक (52), नागपुर (52) और पुणे (51) का स्थान है. इससे आठ लाख से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं, और सोयाबीन तथा कपास की फसलों को नुकसान पहुंचा है.

शहजाद पूनावाला ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि सीएम देवेंद्र फडणवीस मेरी और मेरे जैसे लाखों युवाओं की तरह ही, एक बहुत ही साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं. हालांकि, जनसेवा के माध्यम से उन्होंने Maharashtra की जनता, और विशेष रूप से किसानों के कल्याण के लिए जो काम किया है, वह सराहनीय है. वर्तमान में Maharashtra में सूखे के हालात पैदा हो गए हैं, और वे इसे लेकर भी लगातार प्रयास कर रहे हैं. हर नागरिक की तरफ से हम क्या कर सकते हैं, यह सोच के साथ हमें रखना चाहिए. पीएम मोदी ने हमेशा सिखाया है कि जनता ही मालिक है, जनता को हम क्या लौटा सकते हैं, इसी भावना के तहत मैंने छोटा सा योगदान दिया है. सीएम ने इसकी प्रशंसा की है, वे हमेशा ही उत्साह बढ़ाते हैं.

पूनावाला ने कहा कि ‘राइज एंड फॉल’ जीतने पर बहुत ज्यादा खुशी महसूस हो रही है. ईश्वर की कृपा, मां के आशीर्वाद और जनता के प्यार-दुलार की वजह से ही यह मुमकिन हो पाया. एक बाहरी व्यक्ति के तौर पर यह और भी बड़ी बात है, क्योंकि वहां मौजूद ज्यादातर लोग एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से थे-खासकर फिल्मों, टीवी सीरियल्स या रियलिटी टीवी के सुपरस्टार्स. इन सबके बीच जीत हासिल करना केवल जनता के प्रेम से संभव हुआ है. मैं सीएम फडणवीस का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे अपने निवास पर बुलाया था, मैंने उन्हें ट्रॉफी भी दिखाई, उन्होंने मेरे फैसला को सराहा, जिसमें मैंने शो की जीती हुई राशि को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए दी.

शहजाद पूनावाला को आधिकारिक तौर पर ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन का विजेता घोषित किया गया. शो को इस बार पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने होस्ट किया था.

यह शो ‘एमएक्स प्लेयर’ पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है.

–

डीकेएम/डीकेपी