
रांची, 27 सितंबर . रांची के रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से 24 सितंबर को अगवा किए गए चार वर्षीय बच्चे को Police ने करीब 48 घंटे के भीतर साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ इलाके से सकुशल बरामद कर लिया. इस मामले में Police ने धनबाद और साहिबगंज में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला अंतर-जिला अपहरण गिरोह से जुड़ा सामने आया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर Police गिरोह के अन्य सदस्यों और बच्चे के अपहरण के पीछे के उद्देश्य का पता लगाने में जुटी है.
Police के अनुसार, 24 सितंबर की सुबह बच्चा रांची रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर अपनी मां के साथ था. इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया. परिजनों ने काफी तलाश के बाद इसकी सूचना Police को दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय Police अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर नगर Police अधीक्षक पारस राणा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया.
Police टीम ने बच्चे की तलाश के लिए स्टेशन परिसर और आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी निगरानी और मानवीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया. जांच के दौरान बच्चे को रांची से बाहर ले जाने के संकेत मिले. इसके बाद Police ने संभावित ठिकानों की पहचान कर दूसरे जिलों की Police से समन्वय स्थापित किया. जांच के क्रम में 26 सितंबर की देर रात Police टीम को पहली महत्वपूर्ण सफलता धनबाद में मिली.
धनबाद रेलवे स्टेशन के आसपास से एक संदिग्ध आरोपी को पकड़ा गया. उससे पूछताछ और मिली जानकारी के आधार पर Police टीम ने साहिबगंज Police के सहयोग से तीनपहाड़ इलाके में कार्रवाई की. तीनपहाड़ में घेराबंदी कर Police ने चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इसी दौरान Police ने बच्चे को भी बरामद कर लिया. Police के अनुसार, बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है.
Police अब गिरफ्तार पांचों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्चे का अपहरण किस उद्देश्य से किया गया था और इस मामले में गिरोह के और कितने लोग शामिल हैं. Police आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड और दूसरे जिलों में उनकी गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है.
–
एसएनसी/पीएम
Skip to content