
रांची, 17 नवंबर . Jharkhand की आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच तेज कर दी है. एजेंसी ने Monday देर शाम पिठोरिया में घटनास्थल का निरीक्षण कर क्राइम सीन रिक्रिएट किया. इसी स्थान पर निशा भगत ने 6 नवंबर को फेसबुक लाइव करते हुए कथित रूप से फांसे लगा ली थी.
जांच एजेंसी ने इस मामले में नामजद आरोपी केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की लंबी पूछताछ की. सीबीआई की टीम Monday को ही अजय तिर्की के आवास पर पहुंची थी और जांच-पड़ताल के बाद Tuesday सुबह वहां से निकली. सीबीआई की टीम ने अजय तिर्की के अलावा इस मामले में दूसरी नामजद आरोपी ज्योत्सना केरकेट्टा के ठिकानों पर Monday की शाम छापेमारी की थी. करीब आठ घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है.
टीम ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की है. सीबीआई New Delhi स्थित विशेष अपराध-1 शाखा ने 14 नवंबर को निशा भगत के मौत के केस के री-रजिस्टर (आरसी0482026एस0007) करते हुए जांच शुरू की है. यह प्राथमिकी रांची के पिठोरिया थाने में 7 नवंबर को दर्ज मूल प्राथमिकी संख्या 114/2026 के आधार पर दर्ज की गई है.
सीबीआई ने अजय तिर्की, ज्योत्सना केरकेट्टा और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है. इनमें आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश से जुड़े आरोपों की जांच की जा रही है.
निशा भगत ने 6 नवंबर को रांची के पिठोरिया क्षेत्र में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. मौत से पहले उन्होंने करीब 10 मिनट का फेसबुक लाइव किया था. इसमें उन्होंने जमीन माफिया, कुछ सरकारी अधिकारियों और Police की निष्क्रियता को लेकर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे.
निशा के पिता हांदू भगत की शिकायत और मामले में उठे सामाजिक एवं Political सवालों के बाद Chief Minister हेमंत सोरेन ने इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. राज्य Government की 10 नवंबर की अधिसूचना और केंद्र Government के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की 14 नवंबर की मंजूरी के बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया.
–
एसएनसी/एसके
Skip to content