रांची : विधानसभा से एमएमडीआर संशोधन कानून वापस लेने का संकल्प पारित, सीएम सोरेन बोले- क्षतिपूर्ति राशि भीख नहीं

रांची, 26 नवंबर . Jharkhand विधानसभा ने केंद्र के एमएमडीआर (माइन्स एंड मिनरल्स- डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) संशोधन कानून को वापस लेने या उस पर पुनर्विचार करने की मांग का संकल्प प्रस्ताव पारित किया है. विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के दूसरे दिन Thursday को मुख्यमंत्र हेमंत सोरेन ने यह प्रस्ताव रखा था, जिसपर हुई चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति राज्य का अधिकार है, भीख नहीं.

Chief Minister के संबोधन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने राज्य Government पर एमएमडीआर एक्ट को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए सदन का बहिष्कार कर दिया.

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य ने खनिज संपदा से होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी. जब राज्य की मांग तेज हुई, तो केंद्र कानून में संशोधन लेकर आ गया. उन्होंने कहा क्षतिपूर्ति की राशि हमारा हक है. यह राशि राज्य के खजाने में अतिरिक्त पैसा आने का मामला नहीं, बल्कि खनन से हुए नुकसान की भरपाई है.

Chief Minister ने केंद्र पर कानूनी रास्ते से राज्य की मांगों को रोकने में विफल रहने के बाद कानून में संशोधन कर Jharkhand के अधिकार सीमित करने का आरोप लगाया. एसआईआर की प्रक्रिया पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि Government इसका विरोध नहीं करती, लेकिन इसके तरीके में स्थानीय परिस्थितियों का ध्यान रखा जाना चाहिए. Jharkhand की सामाजिक, भौगोलिक और भाषाई परिस्थितियां अलग हैं. राज्य में ऐसे गांव हैं, जहां के लोगों ने जिला मुख्यालय तक नहीं देखा है. ऐसे इलाकों में स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखे बिना प्रक्रिया चलाना उचित नहीं है.

उन्होंने कहा कि संविधान ने निरक्षर लोगों को भी मतदान का अधिकार दिया है. लोकतंत्र में ठेला चलाने वाले और बड़े पूंजीपति के वोट का मूल्य समान है. Chief Minister ने दावा किया कि मतदाता सूची से वास्तविक और वैध मतदाताओं के नाम भी हटाए गए हैं. उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाने पर जवाब देने को कोई तैयार नहीं होता.

Chief Minister ने विपक्ष के सदन से वॉकआउट करने पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि संवेदनशील संवैधानिक विषयों पर चर्चा के दौरान विपक्ष का सदन से बाहर जाना चिंताजनक है. केंद्र Government की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने केंद्रीकरण की प्रवृत्ति पर भी निशाना साधा.

संविधान दिवस के अवसर पर सदन में अपनी बात रखते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में शामिल ‘हम India के लोग’ शब्दों के मायने व्यापक हैं. संविधान ने नागरिकों को अधिकार दिए हैं और राज्य को भी अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने का हक है. उन्होंने कहा कि Jharkhand देश के विकास में बाधा नहीं बनना चाहता, लेकिन राज्य के अधिकारों को सीमित करने की कोशिश स्वीकार नहीं की जा सकती.

–

एसएनसी/डीकेपी