
रांची, 28 अगस्त . केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के क्षेत्रीय वेतन एवं लेखा कार्यालय (रीजनल पे एंड अकाउंट्स ऑफिस), रांची के तीन अधिकारियों को रिश्वत मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है. इन अधिकारियों पर कर्मचारियों के बिलों के भुगतान के बदले रिश्वत मांगने और लेने का आरोप है.
Friday को रांची स्थित विशेष सीबीआई अदालत में आरोपियों को पेश किया गया. सीबीआई की ओर से पूछताछ और मामले में अन्य अधिकारियों की संभावित भूमिका की जांच के लिए रिमांड की मांग की गई थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया.
सीबीआई के अनुसार, गिरफ्तार अधिकारियों में सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर संतोष कुमार महतो, असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर सुनील कुमार और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर सुजीत कुमार सिंह शामिल हैं.
आरोप है कि तीनों अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित सीआईएसएफ-एनटीपीसी यूनिट के एक हेड constable से विभिन्न कर्मचारियों के यात्रा भत्ता (टीए) बिल और बच्चों की शिक्षा भत्ता समेत अन्य बिलों के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत की मांग की थी.
सीबीआई ने Wednesday को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी. इसके बाद Thursday को जाल बिछाकर कार्रवाई की गई और तीनों अधिकारियों को 48,400 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपियों से जुड़े पांच ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया. जांच एजेंसी के मुताबिक, तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं.
बरामद सामग्री में डिजिटल उपकरण, संपत्ति खरीद से जुड़े दस्तावेज, निवेश संबंधी रिकॉर्ड, आभूषणों से जुड़े दस्तावेज, बैंक लेनदेन संबंधी कागजात, बड़ी मात्रा में नकदी शामिल है.
सीबीआई ने बताया कि तलाशी के दौरान पर्याप्त मात्रा में नकद राशि भी बरामद की गई है.
जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या रिश्वतखोरी का यह मामला केवल इन तीन अधिकारियों तक सीमित था या इसमें अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल थे.
सीबीआई का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी और बरामद दस्तावेजों तथा वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जाएगी. फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है.
–
एएमटी/डीएससी
Skip to content