
रांची, 31 अगस्त . रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में Sunday देर रात शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है. पेट में गोली लगने से कमड़े, रातू निवासी टोनी लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. Police पूरे मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, Sunday देर रात मंडा बगीचा में कई युवक जुटे थे. बताया जा रहा है कि वहां शराब पार्टी चल रही थी. रात करीब दो बजे अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी. गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वहां मौजूद कई युवक मौके से भाग गए.
स्थानीय लोगों के अनुसार, फायरिंग के बाद एक युवक खून से लथपथ हालत में घटनास्थल पर पड़ा मिला. इसके बाद कुछ लोगों ने उसे वाहन से अस्पताल पहुंचाया. घायल की पहचान टोनी लोहरा के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. इसी दौरान एक पक्ष की ओर से गोली चलाए जाने की बात सामने आ रही है. हालांकि, फायरिंग की वास्तविक वजह और गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है. घटना की जानकारी Monday सुबह Police को मिली. इसके बाद सदर डीएसपी संजीव बेसरा और बरियातू थाना प्रभारी Police टीम के साथ मंडा बगीचा पहुंचे.
Police ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की. Police यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय मंडा बगीचा में कौन-कौन लोग मौजूद थे. फायरिंग के बाद मौके से फरार हुए लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि गोलीबारी की घटना में एक युवक घायल हुआ है. युवक के पेट में गोली लगी है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. Police पूरे मामले की जांच कर रही है. जल्द ही इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा.
–
एसएनसी/ओपी
Skip to content