रांची में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का खुलासा, 10 गिरफ्तार, 8 लाख नकद और 36 मोबाइल सहित कई सामान जब्त

रांची, 14 अक्टूबर . Jharkhand की राजधानी रांची में Police ने साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है. Police ने आरोपियों के ठिकानों से करीब आठ लाख रुपए नकद, 36 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 32 एटीएम कार्ड और कई बैंकों की पासबुक व चेकबुक बरामद की हैं.

रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने Wednesday को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपी किराये के फ्लैट में रहकर संगठित तरीके से साइबर ठगी कर रहे थे. रांची के वरीय Police अधीक्षक को 13 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि सुखदेवनगर थाना और पंडरा ओपी क्षेत्र में पिस्का मोड़ के आसपास स्थित पराशर अपार्टमेंट और जतरा मैदान के पास मालती अपार्टमेंट के किराये के फ्लैटों में साइबर ठगी की जा रही है.

सूचना के सत्यापन के बाद Police अधीक्षक (नगर) के निर्देशन में सहायक Police अधीक्षक निखिल राय के नेतृत्व में छापेमारी दल बनाया गया. Police ने दोनों स्थानों पर कार्रवाई कर 10 आरोपियों को पकड़ा और एक नाबालिग को भी अपने कब्जे में लिया. सभी आरोपियों के खिलाफ साइबर अपराध थाना में मामला दर्ज किया गया है. Police मामले की जांच कर रही है.

Police ने आरोपियों के पास से 7 लाख 98 हजार 100 रुपए नकद, 36 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 32 एटीएम कार्ड, पांच पासबुक और एक चेकबुक बरामद की है. इसके अलावा 12 सिम कार्ड, पांच आधार कार्ड, आठ पैन कार्ड, तीन ड्राइविंग लाइसेंस, एक एनपीएस प्रान कार्ड और एक माइक्रो एसडी कार्ड भी जब्त किया गया है. छापेमारी में 25 नोटबुक भी मिली हैं, जिनमें नाम, मोबाइल नंबर और कथित हिसाब-किताब दर्ज हैं. Police ने एयरटेल पेमेंट बैंक के दो स्मार्ट स्पीकर या रिसीवर उपकरण और एक पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पलामू जिले के रितिक कुमार सिंह, अजीत कुमार मेहता उर्फ अजित कुमार कुशवाहा, सूरज कुमार सिंह, अमनदीप कुमार, अमित रंजन, अविनाश कुमार, राजकमल वर्मा, रंजीत कुमार एवं सत्यम कुमार वर्मा और गढ़वा जिले के सूरजदेव कुमार के रूप में हुई है.

रांची Police ने लोगों से अपील की है कि अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी, एटीएम कार्ड की जानकारी, बैंकिंग पासवर्ड या अन्य गोपनीय विवरण साझा न करें. साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं.

–

एसएनसी/डीकेपी