रांची में भर्ती सुधार यात्रा का समापन, देवेंद्र महतो बोले- यात्रा खत्म हुई, आंदोलन नहीं

रांची, 11 सितंबर . Jharkhand लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और Jharkhand कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों की राज्यव्यापी ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ Friday को रांची में संपन्न हो गई. यात्रा के नेतृत्वकर्ता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह कि यात्रा भले संपन्न हुई है, लेकिन आंदोलन राज्य में भर्ती परीक्षाओं के आयोजन में पारदर्शिता सुनिश्चित किए जाने तक जारी रहेगा.

उन्होंने Government से नियुक्ति परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं के सभी साक्ष्य न्यायालय के समक्ष रखने और मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा करने की मांग की. यात्रा के 18वें और अंतिम दिन राजधानी रांची में करीब सात किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गई. मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पदयात्रा शुरू हुई. इसके बाद प्रतिभागी रेडियम रोड होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे. यहां परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का को श्रद्धांजलि दी गई.

अल्बर्ट एक्का चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि Government को अपने वादे के मुताबिक नियुक्ति परीक्षाओं से जुड़ी अनियमितताओं के सभी सबूत मजबूती के साथ अदालत में रखने चाहिए. उन्होंने कहा कि Government को सीबीआई जांच की अनुशंसा कर पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान छात्रों ने पूरे राज्य में जाकर भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को अभ्यर्थियों और आम लोगों के बीच उठाया है. अब Government को छात्रों की मांग पर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए. अल्बर्ट एक्का चौक के बाद पदयात्रा कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पहुंची, जहां श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ इसका समापन किया गया. पदयात्रा में रांची की स्टेट लाइब्रेरी, सेंट्रल लाइब्रेरी और अन्य स्थानों पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने भी हिस्सा लिया.

आयोजकों के अनुसार, यह यात्रा परीक्षा से जुड़ी कथित अनियमितताओं के साक्ष्य अदालत में पेश करने में Government की कथित उदासीनता के विरोध में शुरू की गई थी. यात्रा की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जन्मस्थली नेमरा से हुई थी. 18 दिनों के दौरान यह यात्रा राज्य के सभी 24 जिलों से होकर गुजरी और अभ्यर्थियों तथा आम लोगों के बीच भर्ती व्यवस्था में सुधार को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया.

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यात्रा का समापन छात्रों के आंदोलन का अंत नहीं है. पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया, छात्रों के अधिकार और नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आगे भी संघर्ष जारी रहेगा.

एसएनसी/डीकेपी