रांची में पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर संकल्प सभा, विकसित भारत के लक्ष्य में सहभागी बनने की ली शपथ

रांची, 7 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर Wednesday को रांची के ओटीसी मैदान में भाजपा रांची महानगर, रांची पूर्वी और रांची पश्चिमी जिला के संयुक्त तत्वावधान में ‘विकसित India संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया. ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में Prime Minister मोदी के दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने सुना.

उपस्थित जनसमूह ने विकसित भारत-2047 की यात्रा में सहभागी बनने का संकल्प लिया. रांची में आयोजित कार्यक्रम के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा ज्योति प्रज्वलित की और ढोल-मांदर के साथ जुलूस निकालकर हरमू चौक पहुंचे. वहां सेवा ज्योति प्रज्वलित कर हरमू चौक को ‘विकसित India संकल्प चौक’ के रूप में समर्पित किया गया.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि विकसित India केवल Government का लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है. साहू ने कहा कि Prime Minister की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायक यात्रा है और पार्टी कार्यकर्ता उनके विकसित India के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे.

इस मौके पर मौजूद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की अविराम यात्रा के प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि Prime Minister के नेतृत्व में India ने ‘गांव से ग्लोबल’ तक अपनी विकास यात्रा को नई पहचान दी है. सेठ ने कहा कि Prime Minister के नेतृत्व में India तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल पेमेंट, स्टार्टअप, सेमीकंडक्टर, रक्षा उत्पादन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है.

उन्होंने कहा कि दुनिया में युद्ध और अस्थिरता के दौर के बीच India शांति, सौहार्द और सहयोग की महत्वपूर्ण आवाज के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है.

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी सौरभ सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, पूर्व सांसद अजय मारू, महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार सहित भाजपा के कई नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक मौजूद रहे. राज्य के अन्य जिलों में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया.

–

एसएनसी/डीकेपी