
रांची, 20 अक्टूबर . रांची के मुरी ओपी क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और उसके बाद गला दबाकर हत्या के मामले में Police ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी की पहचान मारदू गांव निवासी भागवत महतो उर्फ भगवान दास महतो के रूप में की है.
मामले में Police ने घटनास्थल से किशोरी का मोबाइल फोन, चप्पल और कपड़े सहित कई सामान बरामद किए हैं. रांची Police की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, किशोरी के पिता ने 18 अक्टूबर को मुरी ओपी में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी.
उन्होंने Police को बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी दोपहर करीब दो बजे यह कहकर घर से निकली थी कि वह पांच मिनट में लौट आएगी. देर शाम तक उसके वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद शाम करीब 7.30 बजे उन्होंने मुरी ओपी पहुंचकर Police को सूचना दी.
Police ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 19 अक्टूबर को सिल्ली-मुरी ओपी कांड संख्या 66/2026 दर्ज किया. इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरीय Police अधीक्षक ने ग्रामीण एसपी के निर्देशन में सिल्ली के Police उपाधीक्षक मनीष चंद्र लाल के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की.
Police के अनुसार, तलाशी के दौरान 18 अक्टूबर की रात करीब 9.35 बजे मारदू गांव के छापरगढ़ा स्थित जंगल-झाड़ियों के बीच किशोरी का शव बरामद किया गया. जांच के दौरान घटनास्थल से तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए. Police का दावा है कि इन साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर भागवत महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपी ने किशोरी को फोन कर बुलाने, उसके साथ आए छोटे भाई को पत्थर से घायल करने और किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार की.
Police के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किए गए. गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया है. Police टीम में सिल्ली के डीएसपी, मुरी ओपी और सिल्ली थाने के अधिकारी-कर्मी, तकनीकी शाखा, स्निफर डॉग टीम तथा एफएसएल मोबाइल वैन की टीम शामिल थी.
–
एसएनसी/एबीएम
Skip to content