
रांची, 4 अक्टूबर . Jharkhand की राजधानी रांची में कथित अनैतिक गतिविधियों और बार में नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बाद Police ने Saturday देर रात कई होटल और बार में एक साथ छापेमारी की.
कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी चौक के पास स्थित कॉरिंथिया होटल में कार्रवाई के दौरान Police ने 8 युवकों और छह युवतियों को हिरासत में लिया. आशंका है कि ये लोग सेक्स रैकेट से जुड़े हो सकते हैं. होटल प्रबंधन, कर्मचारियों और हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है. Police यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि होटल में मौजूद लोगों के वहां पहुंचने की परिस्थितियां क्या थीं और क्या वहां किसी तरह की अवैध गतिविधि संचालित हो रही थी. Police होटल के मैनेजर और कर्मचारियों से भी जानकारी जुटा रही है.
Police अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ Police अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर की गई. सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में Police की अलग-अलग टीमों ने शहर के कई प्रमुख होटल और बार में एक साथ जांच अभियान चलाया.
Police के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य बार और होटल संचालकों द्वारा नियमों के कथित उल्लंघन की जांच करना था. इनमें बिना वैध लाइसेंस संचालन, निर्धारित समय सीमा के बाद भी बार खुला रखना, हुक्का परोसना और नाबालिगों को शराब उपलब्ध कराने जैसी शिकायतें शामिल थीं. Police टीमों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में लाइसेंस, संचालन से संबंधित दस्तावेज और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कागजातों की जांच की. कुछ स्थानों पर निर्धारित समय के बाद भी प्रतिष्ठान खुले पाए जाने तथा शराब और हुक्का परोसे जाने की बात सामने आने का Police ने दावा किया है.
Police अधिकारियों ने होटल और बार संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करने की हिदायत दी है. अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में नियमों का उल्लंघन पाया गया है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. गंभीर अनियमितता मिलने पर संबंधित लाइसेंस के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है.
–
एसएनसी/ओपी
Skip to content