
रांची, 25 अक्टूबर . Jharkhand की राजधानी रांची में Sunday को एसएसपी आवास के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अपने चार बच्चों के साथ पहुंचकर आत्मदाह की धमकी देने लगी. महिला का आरोप है कि रांची सदर अस्पताल से उसका एक बच्चा लापता हो गया था. बच्चे की तलाश में लगातार प्रयास और Police-प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने से वह परेशान है.
मौके पर तैनात Policeकर्मियों ने महिला को हिरासत में ले लिया. उसके बच्चों को भी Police संरक्षण में ले लिया गया. महिला रांची के हेहल बजरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है. वह Sunday को मोरहाबादी स्थित एसएसपी आवास के बाहर अपने चार बच्चों के साथ पहुंची और बच्चे के लापता होने के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई. इसी दौरान उसने आत्मदाह की कोशिश की.
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया. महिला के अनुसार, करीब एक साल पहले सदर अस्पताल से उसका बच्चा लापता हो गया था. इसके बाद से वह अपने बच्चे की तलाश कर रही है. उसने Police और प्रशासन से भी मदद मांगी लेकिन अब तक बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. महिला का कहना है कि लंबे समय से बच्चे का पता नहीं चलने के कारण वह निराश और परेशान है.
लालपुर थाना प्रभारी महिला को हिरासत में लेने के बाद उसके आरोपों और बच्चे के लापता होने से जुड़े मामले की जानकारी ले रहे हैं. हालांकि, बच्चा किन परिस्थितियों में लापता हुआ और अब तक उसकी तलाश में क्या कार्रवाई की गई है, इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. Police की आगे की कार्रवाई और लापता बच्चे की तलाश को लेकर अब संबंधित अधिकारियों की जांच अहम मानी जा रही है.
–
एसएनसी/पीएम
Skip to content