
रांची, 20 नवंबर . Jharkhand विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व Chief Minister बाबूलाल मरांडी ने रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंदी के साथ कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. उन्होंने Friday को Chief Minister हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जेल के इस मामले के साथ मई 2026 में सामने आए महिला बंदी से जुड़े प्रकरण की भी जांच सीबीआई से कराने का आग्रह किया है.
बाबूलाल मरांडी ने पत्र में आरोप लगाया है कि जेल में एक पूर्व विचाराधीन बंदी के साथ तीन बार सामूहिक यौन हिंसा की गई. उसे नशीला पदार्थ पिलाने, शिकायत दबाने और इलाज नहीं कराने के भी आरोप हैं. इस मामले में 12 नवंबर को खेलगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसमें जेल अधीक्षक, वार्ड प्रभारी, चिकित्सा अधिकारी सहित 19 आरोपितों के नाम शामिल हैं.
मरांडी ने सवाल उठाया है कि Police को चार नवंबर को ही घटना की सूचना मिलने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज करने में आठ दिन क्यों लगे. उन्होंने मामले में दर्ज कानूनी धाराओं की भी समीक्षा करने की मांग की है. उनका कहना है कि होटवार जेल में पहले भी गंभीर अनियमितताओं और घटनाओं की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई.
नेता प्रतिपक्ष ने पत्र में मई 2026 में जेल की एक महिला बंदी के कथित यौन शोषण का मामला भी उठाया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में Jharkhand हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था और आठ जून को जेल महानिरीक्षक की जांच तथा राज्य की जांच एजेंसी की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया था.
मरांडी के अनुसार, ऐसे में जेल प्रशासन और राज्य की जांच व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच जरूरी है. उन्होंने जेल आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल को पद से हटाकर निलंबित करने और उनकी भूमिका की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है. इसके अलावा संबंधित जेल अधिकारियों को निलंबित करने, आरोपित कैदियों को दूसरी जेलों में स्थानांतरित करने तथा जेल आईजी की संपत्ति और वित्तीय लेनदेन की जांच कराने का भी आग्रह किया है.
मरांडी ने कहा है कि जेल प्रशासन से जुड़े मामलों में Chief Minister की भी जवाबदेही बनती है. उन्होंने मांग की कि होटवार जेल के मौजूदा और पूर्व के गंभीर मामलों की जांच राज्य की एजेंसियों से अलग किसी स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content