रांची के बड़ा तालाब में मिला तीन दिनों से लापता बुजुर्ग का शव, एनडीआरएफ ने चलाया अभियान

रांची, 18 नवंबर . रांची के बड़ा तालाब से Wednesday सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के ग्वाला टोली निवासी 70 वर्षीय शाहिद अख्तर गद्दी के रूप में की गई है. वे रांची के जाने-माने बिल्डर साहब अली के भाई थे. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वे तालाब में कैसे डूबे, इसका पता नहीं चल पाया है.

जानकारी के अनुसार, शाहिद अख्तर गद्दी पिछले तीन दिनों से अपने घर से लापता थे. परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी काफी खोजबीन की थी, लेकिन जब उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो इसकी सूचना स्थानीय Police को दी गई थी. तलाश के क्रम में परिजनों और Police को इस बात की आशंका हुई कि वे संभवतः बड़ा तालाब की ओर गए होंगे. इसी अंदेशे के आधार पर तालाब में उनकी तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम की मदद ली गई.

एनडीआरएफ के गोताखोरों और जवानों ने Wednesday सुबह तालाब में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके दौरान पानी के भीतर से शाहिद अख्तर का शव बरामद कर बाहर निकाला गया. तालाब से शव निकाले जाने की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना Police भी तुरंत मौके पर पहुंची.

Police ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. Police अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल Police इस मामले की हर संभावित पहलू से बारीकी से जांच कर रही है कि यह महज एक हादसा है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण छिपा है.

–

एसएनसी/पीएम