
रांची, 18 अक्टूबर . Jharkhand की राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के दौरान इस बार कुछ पंडालों में धार्मिक प्रसंगों के साथ समकालीन राजनीति से जुड़ी हस्तियों की प्रतिमाएं और तस्वीरें भी देखने को मिल रही हैं. कहीं Prime Minister Narendra Modi की द्वारका यात्रा से जुड़ी तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं, तो कहीं बिहार के पूर्व Chief Minister लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और उनके परिवार के सदस्यों की आदमकद प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं.
इन प्रस्तुतियों के जरिए पूजा समितियों ने धार्मिक आयोजन में समकालीन घटनाओं और सामाजिक संदेशों को भी जगह दी है. रांची के मेन रोड पर अल्बर्ट एक्का चौक और सर्जना चौक के बीच चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने Gujarat के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर और द्वारका नगरी की थीम पर पंडाल तैयार किया है. इसकी सजावट में भगवान श्रीकृष्ण की नगरी से जुड़े धार्मिक और ऐतिहासिक प्रसंगों को दर्शाया गया है.
पंडाल में Prime Minister Narendra Modi की तस्वीरें भी लगाई गई हैं. ये तस्वीरें फरवरी 2024 में Gujarat यात्रा के दौरान समुद्र में स्कूबा डाइविंग कर प्राचीन जलमग्न द्वारका के दर्शन करने और वहां प्रार्थना करने से संबंधित हैं. दूसरी ओर, नामकुम रेलवे स्टेशन के पास जय माता दी नवयुवक दुर्गा पूजा समिति ने jaipur के हवा महल की तर्ज पर पंडाल बनाया है.
यहां मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की आदमकद मिट्टी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं. Jharkhand के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की प्रतिमा भी यहां लगाई गई है. समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह यादव के अनुसार, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की प्रतिमाओं को नवरात्र का व्रत करते हुए दिखाया गया है.
वहीं, तेजस्वी और तेज प्रताप यादव की प्रतिमाओं के माध्यम से परिवार में आपसी प्रेम, एकजुटता और भाईचारे का संदेश देने का प्रयास किया गया है. इसके लिए भगवान राम और लक्ष्मण के संबंधों का उदाहरण भी प्रस्तुत किया गया है.
–
एसएनसी/पीएम
Skip to content