
रांची, 7 सितंबर . Jharkhand के चतरा से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र सौरभ को Police ने Monday को विधानसभा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया. सौरभ रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में लॉ का छात्र है.
प्रारंभिक पूछताछ में उसके खुद अपनी मर्जी से दोस्तों के साथ जाने की बात सामने आई है. Police उससे पूछताछ कर रही है.
इससे पहले, विधायक जनार्दन पासवान ने Police को सूचना दी थी कि उनके बेटे का एमिटी यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के पास से कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है. विधायक के अनुसार, तीन-चार स्कॉर्पियो वाहनों में पहुंचे लोगों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की और उसे जबरन अपने साथ ले गए.
उन्होंने बताया था कि सौरभ का मोबाइल फोन बंद आ रहा था और उसकी थार गाड़ी विश्वविद्यालय के गेट के बाहर खड़ी मिली थी. सूचना मिलते ही रांची के वरिष्ठ Police अधीक्षक के निर्देश पर Police की कई टीमें गठित की गईं.
Police ने विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के इलाकों में लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संभावित रास्तों पर वाहनों की जांच शुरू की. इसी कार्रवाई के दौरान Police ने उसके मोबाइल लोकेशन को ट्रैक करते हुए करीब डेढ़ घंटे बाद सौरभ को विधानसभा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया.
Police अब सौरभ से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रही है. उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है. Police यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह विश्वविद्यालय से कब और किन परिस्थितियों में निकला तथा उसके बाद किन लोगों के साथ रहा.
विधायक की ओर से लगाए गए अपहरण और मारपीट के आरोपों की भी Police जांच कर रही है. फिलहाल Police की जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटनाक्रम वास्तव में किस तरह हुआ था.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content