
काठमांडू, 27 अगस्त . नेपाल के Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) ने Thursday को जानकारी कि रसुवा में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद Government ने सुबह से ही तटीय और प्रभावित इलाकों में खोज, बचाव और राहत अभियान तेज कर दिए हैं.
Prime Minister कार्यालय ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “Wednesday को रसुवा में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद Government ने आज सुबह से ही तटीय और प्रभावित इलाकों में खोज, बचाव और राहत अभियान तेज कर दिए हैं. नेपाली सेना ने Wednesday रात ही प्रभावित इलाकों में जरूरतमंद नागरिकों की मदद के लिए खाने-पीने की जरूरी चीजें, टेंट और दवाइयां जैसी राहत सामग्री पहुंचा दी थी.”
पोस्ट में कहा गया, “सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर भी बचाव और खोज अभियानों में काफी मदद और सहयोग कर रहा है. Wednesday को जैसे ही बाढ़ आई, नेपाली सेना, नेपाल Police और आर्म्ड Police फोर्स की टीमों के साथ-साथ सेना और प्राइवेट सेक्टर के हेलीकॉप्टरों को लगाकर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. सेना की टीम ने पूरी रात लगातार बचाव अभियान चलाया.”
Prime Minister कार्यालय ने बताया कि Thursday सुबह से ही तिमुरे, स्याफ्रुबेसी और नदी के किनारे वाले इलाकों में नेपाली सेना और प्राइवेट सेक्टर के हेलीकॉप्टरों के साथ-साथ पैदल टीमों को और अधिक सक्रिय करके फंसे हुए लोगों को बचाने और लापता लोगों की खोज का काम तेज कर दिया गया है. Government ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों से पूरी तरह सतर्क रहने को कहा है और अपना पूरा ध्यान राहत और बचाव कार्यों पर केंद्रित किया है.
नेपाल में मची इस तबाही में अब तक 162 लोगों की मौत हो चुकी है. नेपाल Police के अनुसार, रसुवा में 2, नुवाकोट में 12, धादिंग में 27, चितवन में 64, गोरखा में 20, तनहुं में 9, एनपी पूर्व में 26 और एनपी पश्चिम में 2 लोगों के शव मिले हैं.
अभी सैकड़ों पर्यटक, मजदूर और अन्य लोग लापता हैं. रसुवा जिले के तिमुरे और पास के स्याफ्रुबेसी इलाके में सबसे अधिक तबाही हुई. बाढ़ ने कई बस्तियों को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ इलाकों में आवाजाही ठप हो गई. बताया गया कि यह पानी तिब्बत की तरफ से आया था.
–
डीसीएच/
Skip to content