रवि किशन ने सुनाए मुंबई के संघर्ष के दिन, बोले- वड़ा पाव ही था मेरा सच्चा साथी

Mumbai , 28 नवंबर . Actor रवि किशन हाल ही में Actress माधुरी दीक्षित के होस्ट किए गए मराठी क्विज शो ‘कौन होणार करोड़पति’ में नजर आए थे. शो में Actress माधुरी दीक्षित के साथ बातचीत में Actor ने अपने शुरुआती दिनों और उस सफर के बारे में बात की.

उन्होंने याद किया कि कैसे संघर्ष के दिनों में वड़ा पाव ही उनका लगातार साथी बन गया था. उन्होंने कहा, “वो बहुत खूबसूरत दिन थे. मेरे संघर्ष के दिनों में वड़ा पाव ही मेरा सच्चा साथी था. मैंने पूरा Mumbai पैदल घूमा है, तब जब इसे बॉम्बे कहा जाता था. लोग चलकर आगे बढ़ते हैं लेकिन मैं आज जहां हूं, वहां रेंगकर पहुंचा हूं. मैं धीरे-धीरे ऊपर उठा हूं.”

रवि ने ये भी याद किया कि Mumbai से उनका नाता एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर शुरू होने से काफी पहले से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि उनका जन्म बांद्रा में हुआ था और बाद में हालात बदलने पर वो अपने परिवार के साथ वापस बनारस चले गए थे.

उन्होंने यह बताया कि उनके पिता दूध का बिजनेस करते थे और Mumbai में बचपन के दौरान वो गणपति विसर्जन की झांकियां देखते थे. इन्हीं झांकियों में नाचते हुए उन्हें डांस में दिलचस्पी पैदा हुई थी. रवि किशन ने कहा कि उनके मुश्किल भरे वो साल एक कलाकार के तौर उनके सफर का एक अहम हिस्सा बन गए थे.

रवि किशन की बात करें, तो वह अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ social media पर वायरल मीम्स और ट्रेंड्स के बीच भी नजर आते हैं. Actor ने कहा कि वह अपने वायरल मीम्स को बहुत पसंद और इंजॉय भी करते हैं.

Actor रवि किशन जल्द ही अनुपम खेर की फिल्म खोसला का घोसला-2 में नजर आएंगे. यह फिल्म एक बार फिर मध्यमवर्गीय परिवार के संघर्ष, जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों और एक बड़े ठग की वजह से पैदा होने वाली उलझनों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत भागिया ने किया है और इसमें पुरानी कास्ट के साथ कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे.

–

एनएस/पीएम