‘रतन टाटा का जीवन परिश्रम, सेवा की अनुकरणीय विरासत’, पुण्यतिथि पर सीएम योगी और रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने किया नमन

New Delhi, 9 अक्टूबर . ‘पद्म विभूषण’ रतन टाटा की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने उन्हें नमन किया है. उन्होंने कहा कि उनका जीवन परिश्रम, विनम्रता और सेवा की अनुकरणीय विरासत है.

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट किया, “India के महान उद्योगपति, ‘पद्म विभूषण’ रतन टाटा की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. उद्योग, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व को साथ लेकर चलने वाला उनका जीवन परिश्रम, विनम्रता और सेवा की अनुकरणीय विरासत है.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने रतन टाटा को नमन करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “अपने दूरदर्शी नेतृत्व, नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण से उन्होंने भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और विश्व पटल पर India का गौरव बढ़ाया. राष्ट्र निर्माण, रोजगार सृजन और समाज कल्याण में उनका अतुलनीय योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा.”

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने लिखा, “India के महान उद्योगपति और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता, ‘पद्म विभूषण’ रतन टाटा की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन. राष्ट्र निर्माण, समाजसेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा.”

दिल्ली Government में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “दूरदर्शी उद्योगपति, राष्ट्रनिर्माण के समर्पित प्रहरी व संवेदनशील समाजसेवी, ‘पद्म विभूषण’ रतन टाटा की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. India के उद्योग जगत को वैश्विक पहचान दिलाने से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में जनहित को प्राथमिकता देने तक, रतन टाटा का जीवन सेवा, सादगी और संकल्प की प्रेरणादायी मिसाल रहा. उन्होंने यह सिद्ध किया कि सफलता का वास्तविक अर्थ केवल ऊंचाइयां छूना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है.”

उत्तराखंड Government में मंत्री गणेश जोशी ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “राष्ट्र निर्माण, समाजसेवा और परोपकार के प्रति उनका समर्पण व सादगी और मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण जीवन सदैव प्रेरणादायी रहेगा. उनके आदर्श और अमूल्य योगदान आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे.”

–

डीसीएच/