रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी बेटी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ रखा

Mumbai , 20 अक्टूबर . Bollywood की चर्चित जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दशहरा के शुभ अवसर पर अपनी दूसरी बेटी के नाम का खुलासा किया है.

Tuesday को रणवीर और दीपिका ने social media प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी नन्ही परी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ रखा है.

एक संयुक्त पोस्ट में इस कपल ने एक बहुत ही प्यारी फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें रणवीर, दीपिका और उनकी दोनों बेटियां नजर आ रही हैं.

जहां रणवीर और दीपिका अपनी बेटियों को देखकर मुस्कुरा रहे थे, वहीं बड़ी बहन दुआ अपनी छोटी बहन को प्यार जता रही है. चारों ने सुनहरे रंग के पारंपरिक कपड़े पहने हुए थे. social media पर अपनी छोटी बेटी का नाम साझा करते हुए, उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि ‘देवी पादुकोण सिंह’

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों, जैसे मृणाल ठाकुर, शरवरी और भूमि पेडनेकर ने इस पोस्ट पर प्यार जताया.

रणवीर और दीपिका के घर इस साल 19 सितंबर को दूसरे बच्चे का आगमन हुआ. इस कपल ने social media पर एक पोस्ट शेयर करके यह खुशखबरी दी थी.

दीपिका और रणवीर ने ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ (2013), ‘बाजीराव मस्तानी’ (2015), ‘पद्मावत’ (2018) और ’83’ (2021) जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है. उन्होंने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में एक निजी लेकिन शानदार समारोह में शादी की थी. इस कपल ने 8 सितंबर 2024 को अपनी पहली संतान बेटी दुआ का स्वागत किया था.

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से एक है. दोनों की लव स्टोरी फिल्मी होने के साथ ही साथ एक दूसरे के प्रति भरपूर सम्मान भी दिखता है. दोनों कई मौकों पर साथ दिखाई देते हैं और दोनों एक दूसरे के काम को भी काफी प्रोत्साहित करते हैं. हाल ही में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ रिलीज हुई. इस फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला.

–

डीकेएम/