रणजी ट्रॉफी: यशस्वी जायसवाल मुंबई की टीम से बाहर, अंगकृष रघुवंशी को मिली जगह

Mumbai , 16 अक्टूबर . Mumbai ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में Himachal Pradesh के खिलाफ होने वाले अपने दूसरे मुकाबले के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. Mumbai की टीम में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम नहीं है.

Mumbai क्रिकेट एसोसिएशन ने Himachal Pradesh के खिलाफ बिलासपुर में 18 से 21 अक्टूबर तक होने वाले मैच के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. यशस्वी जायसवाल इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे. दरअसल, यशस्वी को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है और India ए की तरफ से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेलना है. न्यूजीलैंड में 24 अक्टूबर से इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है और यशस्वी तीन मैचों के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं. यही वजह है कि वह रणजी ट्रॉफी के पहले मैच के बाद टीम से अलग हो गए.

भारतीय सीनियर टीम को भी न्यूजीलैंड में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. यशस्वी इसका भी हिस्सा होंगे और इंडिया ए टीम के साथ खेलने के दौरान मिला अनुभव उनके लिए सीनियर टीम के मैचों के दौरान काम आएगा.

यशस्वी की जगह युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को Mumbai की टीम में शामिल किया गया है. वहीं, सूर्यांश शेडगे को भी Mumbai की टीम में शामिल किया गया है. पहले मैच में टीम के उपकप्तान आयुष म्हात्रे को चोट लगी थी और उसी वजह से वह टीम का हिस्सा नहीं हैं.

यशस्वी जायसवाल ने Mumbai की तरफ से मौजूदा रणजी सीजन का पहला मुकाबला चंडीगढ़ के खिलाफ खेला था. यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था. Mumbai ने यह मुकाबला पारी और 155 रनों के बड़े अंतर से आसानी से जीता था, लेकिन यशस्वी का बल्ला इस मैच में नहीं चला था. वह अपनी एकमात्र पारी में बिना खाता खोले आउट हुए थे.

Himachal Pradesh के खिलाफ मुकाबले के लिए Mumbai की टीम: सिद्धेश लाड (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, सूर्यांश शेडगे, दिव्यांश सक्सेना, सरफराज खान, मुशीर खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा और ओंकार तरमले.

–

पीएके