
New Delhi, 21 अक्टूबर . रणजी ट्रॉफी एलीट 2026-27 में Wednesday को 5 मुकाबले ड्रॉ रहे. इस दौरान Jharkhand ने सिर्फ 2 विकेट शेष रहते मैच बचाया. आइए, ड्रॉ हुए सभी पांच मुकाबलों के बारे में जानते हैं.
Maharashtra बनाम Jharkhand: पुणे स्थित Maharashtra क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ. विक्की ओस्तवाल (4 विकेट), प्रदीप दाधे (3 विकेट) और तनेय संघवी (3 विकेट) ने मिलकर Jharkhand को उसकी पहली पारी में 169 रन पर समेट दिया.
इसके जवाब में Maharashtra ने दिग्विजय पाटिल (148), अंकित बावने (नाबाद 169) और ऋतुराज गायकवाड़ (नाबाद 101) की शतकीय पारियों के दम पर 527/5 का स्कोर बनाया.
Maharashtra ने पहली पारी के दम पर 358 रन की बढ़त हासिल कर ली थी. Jharkhand को दूसरी पारी में 29 के स्कोर पर पहला झटका लग गया था, जिसके बाद शिखर मोहन (127), उत्कर्ष सिंह (58) और आदित्य सिंह (51) ने शानदार पारियां खेलीं, लेकिन Jharkhand ने 342 के स्कोर तक अपने 8 विकेट गंवा दिए.
Maharashtra को अंतिम 6 ओवरों में अंतिम 2 विकेट की दरकार थी, लेकिन मनीषी (नाबाद 22) और जतिन पांडे (नाबाद 0) ने मोर्चा संभालते हुए मुकाबले को ड्रॉ करवा दिया.
Rajasthan बनाम रेलवे: jaipur के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए एलीट ग्रुप डी के मुकाबले में Rajasthan ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 497 रन बनाए. इस पारी में सचिन यादव और करण लांबा ने 194-194 रन की पारी खेलीं. दोनों खिलाड़ियों के बीच तीसरे विकेट के लिए 338 रनों की साझेदारी हुई.
इसके जवाब में रेलवे अपनी पहली पारी में 338 रनों पर ढेर हो गई. इस दौरान कप्तान भार्गव मेराई (73), ईशान गोयल (64), रवि सिंह (53) और तौफिक उद्दीन मोंडल (नाबाद 53) ने अर्धशतक लगाए. रेलवे को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा. इस टीम को 19 के स्कोर तक दो झटके लग गए थे, जिसके बाद ईशान गोयल ने मोहम्मद सैफ के साथ तीसरे विकेट के लिए 155 रनों की अटूट साझेदारी करते हुए मुकाबला ड्रॉ करवाया.
दिल्ली बनाम Gujarat: दिल्ली के पालम बी स्टेडियम में खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ. दिल्ली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 648/6 के स्कोर पर घोषित की. प्रियांश आर्य (199) और कप्तान आयुष बडोनी (217) के बीच चौथे विकेट के लिए 234 रन की साझेदारी हुई.
इसके जवाब में Gujarat पहली पारी में 479 रन पर सिमट गई. मनन हिंगराजिया ने 123 रन बनाए, जबकि कप्तान चिंतन गजा ने 82 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. जयमीत पटेल ने 72 रन टीम के खाते में जोड़े. इस पारी में ऋतिक शौकीन ने 5 विकेट हासिल किए.
Gujarat को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा और चौथे दिन की समाप्ति तक इस टीम ने अपनी दूसरी पारी में 8 ओवरों का सामना किया, जिसमें 1 विकेट गंवाकर 15 रन बनाए.
पुडुचेरी बनाम Madhya Pradesh: पुडुचेरी स्थित क्रिकेट एसोसिएशन पुडुचेरी सीचेम ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में पुडुचेरी की टीम पहली पारी में सिर्फ 177 रन पर सिमट गई. इसके जवाब में Madhya Pradesh ने कप्तान रजत पाटीदार (122), चंचल राठौड़ (78) और शुभम शर्मा (58) की शानदार पारियों के दम पर 345 रन बनाकर शानदार बढ़त हासिल की. हालांकि, पुडुचेरी ने अपनी दूसरी पारी में 38 ओवरों का सामना करते हुए 1 विकेट खोकर 98 रन बनाकर मैच ड्रॉ करवाया.
कर्नाटक बनाम सौराष्ट्र: अलूर स्थित केएससीए क्रिकेट ग्राउंड में कर्नाटक और सौराष्ट्र के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा. पहले बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक की टीम ने मनवंत कुमार (135) की शतकीय पारी के दम पर 342 रन बनाए. इसके जवाब में सौराष्ट्र ने 349 रन बना लिए. कर्नाटक ने दूसरी पारी 243/7 का स्कोर बनाकर सौराष्ट्र को जीत के लिए 251 रन का टारगेट दिया, लेकिन अंतिम दिन 42 ओवरों का सामना करते हुए सौराष्ट्र 137/2 से आगे नहीं बढ़ सकी.
–
आरएसजी
Skip to content