
रांची, 20 नवंबर . Jharkhand हाई कोर्ट ने रामगढ़ के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर के पुनरुद्धार की योजना को लेकर राज्य Government से जवाब मांगा है. अदालत ने पर्यटन विभाग के सचिव और रामगढ़ के उपायुक्त से पूछा है कि मंदिर के पुनरुद्धार के लिए तैयार 102 करोड़ रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को कब तक मंजूरी दी जाएगी. कोर्ट ने अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी भी मांगी है.
न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में Friday को मामले की सुनवाई हुई. इस दौरान रामगढ़ के उपायुक्त अदालत में मौजूद थे. पर्यटन विभाग के सचिव की ओर से शपथ पत्र दाखिल किया गया. उन्होंने व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने से छूट मांगी, जिसे स्वीकार कर लिया गया. शपथ पत्र में मंदिर परिसर से हटाए गए और पुनर्वास के लिए चिह्नित दुकानदारों की संख्या 183 बताई गई है.
इस पर अदालत ने सवाल उठाया, क्योंकि रामगढ़ के उपायुक्त ने पहले यह संख्या 254 बताई थी. कोर्ट ने पर्यटन विभाग के सचिव को दोनों आंकड़ों के बीच अंतर स्पष्ट करने का निर्देश दिया. शपथ पत्र में मंदिर के पुनरुद्धार के लिए Jharkhand आकस्मिकता निधि, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) और कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के माध्यम से राशि जुटाने की बात कही गई है.
अदालत ने इस योजना की प्रगति और डीपीआर को मंजूरी देने की समयसीमा बताने को कहा है. मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी. उस दिन पर्यटन विभाग के सचिव, Jharkhand स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक और रामगढ़ के उपायुक्त को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.
दरअसल, संजीव कुमार सिंह ने हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर 11 अगस्त 2023 के आदेश का पालन नहीं होने का मुद्दा उठाया है. उस आदेश में मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य Government, पर्यटन विभाग, Jharkhand पर्यटन विकास निगम और रामगढ़ जिला प्रशासन को 10 निर्देश दिए गए थे.
इन निर्देशों में स्थायी स्नान घाट, कपड़े बदलने के कमरे, शौचालय, पेयजल, प्रकाश और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने, अतिक्रमण हटाने तथा भैरवी नदी के चौड़ीकरण जैसे काम शामिल हैं. याचिकाकर्ता ने नदी तट पर सुरक्षा की कमी के कारण लोगों की मौत होने का मुद्दा भी उठाया है. उनका कहना है कि हाई कोर्ट के आदेशों का पालन होने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा तथा सुविधाओं में सुधार होगा.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content