
चेन्नई, 29 सितंबर . एक्ट्रेस राशि खन्ना इन दिनों सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘धर्मन’ की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म के चौथे शेड्यूल की शूटिंग मैसूर में चल रही है. इसी बीच राशि ने फिल्म के सेट और मैसूर में बिताए खास पलों की कुछ तस्वीरें social media पर शेयर की. इनमें वह रजनीकांत और तेलुगु एक्टर राम पोथिनेनी के साथ नजर आ रही हैं. तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने शूटिंग के दौरान की अपनी कुछ मजेदार यादें भी फैंस के साथ शेयर कीं.
दरअसल, राशि ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, ”मैसूर की उस दुनिया की एक छोटी सी झलक, जिसमें मैं पिछले कुछ समय से रह रही हूं. रजनीकांत सर और राम पोथिनेनी के साथ सुबह-सुबह वर्कआउट, क्योंकि जाहिर तौर पर दिन शुरू होने से पहले ही दिन शुरू हो जाता है. थोड़ा मंदिर घूमना, थोड़ा इधर-उधर घूमना, कुछ ऊनो खेलना और ढेर सारी हंसी. और हां, मैसूर डोसा अपने आप में एक खास पल का हकदार था.”
बता दें कि ‘धर्मन’ का तीसरा शेड्यूल 16 सितंबर से शुरू हुआ था. इस दौरान निर्देशक ने रजनीकांत और राशि खन्ना की शूटिंग का एक बीटीएस वीडियो भी शेयर किया था. वीडियो में रजनीकांत कैमरे की तरफ पीठ किए हुए राशि से बातचीत करते नजर आए थे. फिल्म का दूसरा शेड्यूल 4 सितंबर को पूरा हुआ था. दूसरे शेड्यूल के दौरान सामने आए एक वीडियो में रजनीकांत को जूनियर डॉक्टरों को लेक्चर देते हुए देखा गया था.
फिल्म में रजनीकांत एक ऐसे डॉक्टर का किरदार निभा रहे हैं, जो अपराधियों के खिलाफ खड़ा होता है. फिल्म के टाइटल पोस्टर में भी उन्हें ऑपरेशन थिएटर में हाथ में सर्जिकल स्कैल्पेल लिए दिखाया गया था. उनके पैर के पास एक बदमाश की बॉडी थी. फिल्म में एक्शन और क्राइम, दोनों का अंदाज देखने को मिलेगा.
‘धर्मन’ को कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनाया जा रहा है. फिल्म को कमल हासन और आर. महेंद्रन प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि एस. डिज्नी को-प्रोड्यूसर हैं. फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर के पास है. फिल्म में रजनीकांत और राशि खन्ना के अलावा सिमरन और योगी बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं.
–
पीके/एएस
Skip to content