रक्षा मंत्री व ताजिकिस्तानी पीएम की मुलाकात, ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति से भी हुई बात

New Delhi, 20 अक्टूबर . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में शिरकत कर रहे हैं. इस दौरान बैठक के इतर उन्होंने ताजिकिस्तान के Prime Minister कोहिर रसूलजोडा और ईरान के प्रथम उपPresident मोहम्मद रजा आरिफ से मुलाकात की. ये दोनों मुलाकातें अलग-अलग हुईं.

इन मुलाकातों के दौरान India के दोनों देशों के साथ संबंधों को लेकर संवाद हुआ. राजनाथ सिंह ने ताजिकिस्तान के Prime Minister कोहिर रसूलजोडा से मुलाकात पर प्रसन्नता जताई. उन्होंने India और ताजिकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे सभ्यतागत संबंधों और दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया.

रक्षा मंत्री ने कहा कि एससीओ की शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक की शुरुआत के अवसर पर ताजिकिस्तान के Prime Minister से मिलकर उन्हें खुशी हुई. India और ताजिकिस्तान के बीच ऐतिहासिक संबंध दोनों देशों की साझेदारी का अहम आधार हैं. दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क और सांस्कृतिक जुड़ाव भी इन संबंधों को मजबूती देते हैं.

राजनाथ सिंह ने दुशांबे में एससीओ की बैठक से इतर ईरान के प्रथम उपPresident मोहम्मद रजा आरिफ से भी मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान के प्रथम उपPresident से मिलकर उन्हें प्रसन्नता हुई. दोनों नेताओं की यह मुलाकात एससीओ की शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक के दौरान हुई. राजनाथ सिंह ने इन दोनों मुलाकातों के बारे में जानकारी दी.

राजनाथ सिंह दुशांबे में आयोजित एससीओ की 25वीं शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में India का प्रतिनिधित्व करने के लिए ताजिकिस्तान के दौरे पर हैं. इस बैठक में सदस्य देशों के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था, निवेश, संपर्क, नवाचार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर ध्यान दिया जा रहा है. संगठन की मौजूदा सहयोग पहलों की प्रगति और उसके वित्तीय एवं संस्थागत कामकाज से जुड़े मुद्दों की समीक्षा भी बैठक के एजेंडे में शामिल है.

इस दौरे के दौरान ताजिकिस्तान और ईरान के शीर्ष नेताओं के साथ राजनाथ सिंह की मुलाकातें India के क्षेत्रीय संवाद का हिस्सा हैं. इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में अपने ताजिक समकक्ष कर्नल जनरल इमोमाली सोबिरजोदा के साथ मुलाकात की. दोनों नेताओं ने India और ताजिकिस्तान के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की थी.

– जीसीबी