रक्षाबंधन पर महिलाओं को मान सरकार का तोहफा, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की सम्मान राशि करेंगे जारी

चंडीगढ़, 28 अगस्त . रक्षाबंधन के अवसर पर पंजाब की भगवंत मान Government ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. Chief Minister भगवंत मान Friday को ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि जारी करेंगे.

Government के मुताबिक, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत अब तक 76 लाख 5 हजार महिलाएं रजिस्टर्ड हो चुकी हैं. इनमें से 65 लाख 62 हजार महिलाओं के बैंक खातों में अब तक 2,274 करोड़ 42 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है. योजना के तहत सामान्य वर्ग की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये की सम्मान राशि दी जा रही है.

Chief Minister भगवंत मान ने पटियाला के देदना गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा था कि महिलाओं का वित्तीय सशक्तीकरण महिला सशक्तीकरण, घरेलू सम्मान, लैंगिक समानता और सामाजिक-आर्थिक फैसलों में उनकी भागीदारी के लिए बेहद जरूरी है. Government ने रक्षाबंधन के दिन नई पंजीकृत महिलाओं के खातों में सम्मान राशि जमा कराने का ऐलान किया था.

Government ने इस योजना के लिए बजट में 9,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. Chief Minister के अनुसार, पंजाब की करीब 97 प्रतिशत महिलाओं को योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि उनकी Government मुफ्त बिजली, नहरी पानी, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए वादों को पूरा कर रही है.

वहीं, इस संबंध में बाबा बकाला में रक्खड़ पुन्या को समर्पित राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें Chief Minister भगवंत मान समेत कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे.

Chief Minister भगवंत मान ने स्वास्थ्य योजना का भी उल्लेख किया. इसके तहत प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त कैशलेस इलाज उपलब्ध कराने की बात कही गई है. Government के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक 1,044 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त उपचार कराया जा चुका है.

पीएम