
New Delhi, 28 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को रक्षाबंधन के अवसर पर अपने आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्कूली बच्चों के साथ त्योहार मनाया. इस दौरान छोटी बच्चियों ने Prime Minister की कलाई पर राखी बांधी, कविताएं सुनाईं और उनसे दिलचस्प सवाल पूछे. पीएम मोदी ने भी बच्चों के साथ हंसी-मजाक किया, उन्हें आशीर्वाद दिया और उनकी बातों का आत्मीयता से जवाब दिया.
Prime Minister ने रक्षाबंधन समारोह का एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में पीएम मोदी बच्चों से गर्मजोशी से मिलते, हाई-फाइव करते और उनसे बातचीत करते नजर आए. एक बच्ची ने उन्हें कमल के आकार की राखी बांधते हुए बताया कि यह “लोटस वाली राखी” है. इस पर Prime Minister मुस्कुराते हुए बोले, “लोटस?”
एक बच्ची ने कविता सुनाते हुए कहा कि जब-जब वह टूटी और बिखरी, तब-तब भाई ने उसे संभाला. कविता सुनने के बाद Prime Minister ने बच्ची की तारीफ की और उसे आशीर्वाद दिया.
बातचीत के दौरान एक बच्ची ने Prime Minister को “हैप्पी बर्थडे” बोला, तो पीएम मोदी ने पूछा कि उनका जन्मदिन कब है. बच्ची ने खुद जवाब देते हुए कहा, “17 सितंबर.” इस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा कि अच्छा “हैप्पी बर्थडे एडवांस में.”
एक अन्य बच्ची ने पर्यावरण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आधारित विशेष राखी भेंट की. उसने कहा कि उनका स्कूल Prime Minister के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधे लगाता है और वह वादा करती है कि “सबके लिए एआई” की भावना के साथ वह एआई को जिम्मेदारी से सीखेगी और लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल करेगी. Prime Minister ने उसकी बात सुनकर कहा, “शाबाश!”
‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक पढ़ने वाली एक छात्रा ने बताया कि पहले उसे परीक्षाओं से बहुत डर लगता था, लेकिन अब वह खुद को “एग्जाम वॉरियर” मानती है. पीएम मोदी ने उसकी बात सुनकर उसे खूब मेहनत करने और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया.
एक बच्ची के टूटे हुए दांत देखकर Prime Minister ने मजाकिया अंदाज में पूछा, “ये सारे दांत कहां चले गए?” बच्ची ने जवाब दिया, “टूट गए, गिर गए.” इसके बाद पीएम मोदी ने हंसते हुए पूछा कि क्या वह करेला खाती है. बच्ची ने कहा कि न वह खाती है और न उसका भाई.
उज्जैन की एक बच्ची से बातचीत में Prime Minister ने पूछा, “महाकाल का दर्शन कब ले जाओगी?” बच्ची ने कहा, “जब बड़ी हो जाऊंगी.” इस पर पीएम मोदी बोले, “महाकाल का प्रसाद ले आना, मांग लूंगा.”
एक छात्रा ने Prime Minister के सामने ‘मेक इन इंडिया’ और ‘विकसित भारत’ पर कविता सुनाई, जबकि दूसरी बच्ची ने ‘पिक्सेल भारत’ थीम वाली राखी भेंट की. Prime Minister ने उसकी भी सराहना करते हुए कहा, “बहुत बड़ा काम किया आपने.”
कार्यक्रम के अंत में एक बच्ची ने Prime Minister से उनके बचपन का सपना पूछा. इस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “आप लोगों से मिलने का.” वहीं, बच्चों ने कहा कि वे Prime Minister से प्रेरणा लेकर India को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं.
–
डीएससी
Skip to content