
नई दिल्ली, 28 अगस्त . रक्षाबंधन पर भारत और इजरायल ने भी दोनों देशों के बीच एक मजबूत रिश्ते की मिसाल पेश की. India के New Delhi स्थित इजरायल दूतावास में Political सलाहकार और युवा राजनयिक नित्तई बेन-हाइम को भारतीय बहनों ने राखी बांधी.
इजरायली दूतावास ने रक्षाबंधन के इस मौके को दोनों देशों के बीच एक मजबूत रिश्ते से जोड़ते हुए अच्छे संबंध की बात कही.
इजरायली दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में बहनों के राखी बांधने का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ”India + इजरायल = एक मजबूत और खूबसूरत दोस्ती का बंधन!”
युवा राजनयिक नित्तई बेन-हाइम ने भी भारतीय बहनों से राखी बंधवाकर दोनों देशों के बीच मजबूत और खूबसूरत रिश्ते की बात कही. भाई-बहन के मजबूत रिश्ते का हवाला देते हुए नित्तई बेन कहा कि India और इजरायल के बीच भी इसी तरह का मजबूत रिश्ता है.
नित्तई बेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में राखी बंधवाने का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ”रक्षाबंधन की शुभकामनाएं! भाई-बहन का रिश्ता एक-दूसरे की देखभाल, साथ और भरोसे का रिश्ता होता है. बिल्कुल इसी तरह इजरायल और India के रिश्ते भी एक-दूसरे के समर्थन और दोस्ती पर आधारित हैं.
राखी बंधवाने के बाद नित्तई बेन ने भारतीय बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भी दिए.
India और इजरायल एक दूसरे के प्रति मजबूत दोस्ती के लिए प्रतिबद्धता जताते रहे हैं. पहले भी India में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों के छह स्तंभों और छह मूल्यों की बात कर चुके हैं. उनके अनुसार, India के साथ इजरायल इन मूलभूत मूल्यों को साझा करता है. इसलिए यह बेहद महत्वपूर्ण है कि हम साथ मिलकर काम करते हुए इन साझा मूल्यों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करें. इसके लिए न केवल अधिक विचार-विमर्श और संवाद की आवश्यकता है, बल्कि इन साझा मूल्यों को ठोस पहलों और सार्थक परिणामों में बदलने के लिए निवेश करने की भी जरूरत है.
–
एवाई/एएस
Skip to content