
कोलकाता, 19 नवंबर . कोलकाता के बाहरी इलाके के एक Police स्टेशन में 40 लोगों के खिलाफ ‘जीरो First Information Report ’ दर्ज की गई है. इनमें पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री ब्रत्या बसु और इंद्रनील सेन भी शामिल हैं. इन पर यौन अपराधों से लेकर भ्रष्टाचार तक के आरोप हैं.
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बिधाननगर सिटी Police के अंतर्गत आने वाले बागुईआती Police स्टेशन में दो पूर्व मंत्रियों के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है.
इंद्रनील सेन अभी न्यायिक हिरासत में हैं. उन्हें पिछले महीने कोलकाता Police ने यूनेस्को-टैग वाले फर्जी दुर्गा पूजा पास बेचने से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था.
यह First Information Report सामाजिक कार्यकर्ता राजीव Government की शिकायत पर दर्ज की गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ितों (जिनमें यौन अपराधों की शिकार महिलाएं भी शामिल हैं) की पिछली शिकायतों पर Police ने कोई कार्रवाई नहीं की.
Thursday को मीडिया से बात करते हुए Government ने कहा कि पीड़ितों की पिछली शिकायतों पर Police ने कोई कार्रवाई नहीं की थी, इसलिए मैंने बागुईआती Police स्टेशन में एक नई शिकायत दर्ज कराई. मैंने Police से ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 173(1) के तहत ‘जीरो First Information Report दर्ज करने का अनुरोध किया. इस धारा के अनुसार, किसी संज्ञेय अपराध की जानकारी मिलने पर Police First Information Report दर्ज कर सकती है, चाहे अपराध कहीं भी हुआ हो. अब मुझे पता चला है कि दो पूर्व मंत्रियों समेत 40 आरोपियों के खिलाफ जीरो First Information Report दर्ज कर ली गई है.
सूत्रों के अनुसार, शिकायत करने वाली कुछ महिलाएं पश्चिम बंगाल के सूचना एवं संस्कृति विभाग से जुड़ी हुई हैं.
बिधाननगर सिटी Police के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए, जीरो First Information Report की प्रतियां आगे की जांच के लिए संबंधित Police स्टेशनों को भेज दी गई हैं. अब ये Police स्टेशन कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगे.
इंद्रनील सेन यूनेस्को-टैग वाले फर्जी दुर्गा पूजा पास बेचने से जुड़े एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में हैं और इस पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे. ब्रत्या बसु से भी प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. तृणमूल कांग्रेस के किसी भी गुट की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content