
Bengaluru, 13 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को Bengaluru में प्रशांत कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया. उन्होंने ‘प्रशांत कुटीरम’ के कार्यों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि कर्नाटक की धरती सदियों से योग का केंद्र रही है. योग से जुड़े कितने ही आचार्यों और विद्वानों ने यहां जन्म लिया है और योग की परंपरा को समृद्ध भी किया है.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Prime Minister Narendra Modi ने कहा, “मुझे योग की असाधारण ऊर्जा का अनुभव करने का अवसर मिला है. कर्नाटक सदियों से योग का केंद्र रहा है. यहां कई जाने-माने योग गुरुओं और विद्वानों का जन्म हुआ, जिन्होंने इस प्राचीन परंपरा को समृद्ध किया.”
Prime Minister ने कहा, “प्रशांति कुटीरम में जो शुरुआत हुई थी, वह अब योग शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक प्रमुख संस्थान बन गई है. योग के साथ-साथ, आपने आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान को मिलाकर एक समग्र वेलनेस इकोसिस्टम भी विकसित किया है. तनाव से जुड़ी चुनौतियों और जीवनशैली से होने वाली बीमारियों जैसे क्षेत्रों में किए गए शोध ने दुनिया भर के लोगों की मदद की है. मैं इन उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रशांति कुटीरम की सराहना करता हूं.”
उन्होंने एचवी शेषाद्रि को याद करते हुए कहा, “प्रशांति कुटीरम की स्वर्ण जयंती के साथ ही इस वर्ष हम एचवी शेषाद्रि की जन्मशताब्दी भी मना रहे हैं. मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं. शेषाद्रि जी ने अपना पूरा जीवन ‘व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ के मिशन को आगे बढ़ाने में लगाया. शेषाद्रि जी के बारे में एक और बात है, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता. वे अक्सर कहा करते थे, ‘जब हम समाज को अपनी दोनों आंखों से देखते हैं, तो समाज भी हमें लाखों आंखों से देखता है.’
पीएम मोदी ने कहा, “मैंने अपने जीवन में कई बार ऐसा होते देखा है. लोगों की सेवा करते हुए, मुझे हमेशा उनका आशीर्वाद और स्नेह मिला है. यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी निधियों में से एक है. सेवा की यही भावना हमें शेषाद्रि जी के परिवार में भी देखने को मिलती है.”
इस दौरान, पीएम मोदी ने कन्नड़ फिल्मों के दिग्गज Actor डॉ. राजकुमार की भी सराहना की. उन्होंने कहा, “राजकुमार भी कर्नाटक की धरती के उन अनेक योग प्रेमियों में से एक थे, जिन्होंने कला की दुनिया और योग साधना, दोनों में अपना योगदान दिया. कर्नाटक की समृद्ध विरासत के बीच, ‘शांति कुटीरम’ की 50 वर्षों की यात्रा सेवा और समर्पण की एक ऐसी असाधारण और अभूतपूर्व कहानी है, जिसके बारे में हर भारतीय को पता होना चाहिए.”
स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “जब देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था तब एक ओर लाखों स्वतंत्रता सेनानी, आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे, तो दूसरी ओर स्वामी विवेकानंद जैसे राष्ट्र ऋषि भी थे जिन्होंने India की आध्यात्मिक चेतना को जागृत किया. India के युवाओं को योग का मार्ग दिखाया.” उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत, अपनी संस्कृति, अपनी पहचान और अपने ज्ञान-विज्ञान को पूरे आत्मविश्वास के साथ दुनिया के सामने रख रहा है. इसी का परिणाम है कि India की पहल पर अब पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाता है.
Prime Minister ने कहा कि India में योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में भी मान्यता दी गई है. ‘खेलो इंडिया’ और ‘नेशनल गेम्स’ जैसे आयोजनों में भी योगासन के लिए नई जगह बनी है. ये बदलाव India के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इससे योग से जुड़े लोगों के लिए प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के भी रास्ते खुल गए हैं.
पीएम मोदी ने कहा, “ऐसा लगता है कि योग India को जानने का एक प्रवेश द्वार बन चुका है. मैंने देखा है कि विदेशी नागरिक जैसे कतर की रॉयल फैमिली और अन्य भी जो योग के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं, ऐसे अनेक लोगों को India में पद्मश्री से सम्मानित करके उनका गौरव भी बढ़ाने का काम हुआ है.”
–
डीसीएच/
Skip to content