
Lucknow, 6 नवंबर . उत्तर प्रदेश में युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण के मौके पर मंत्री दानिश आजाद ने योगी Government की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले नौकरियों में घूस और घोटाला चलता था, लेकिन योगी Government ने 10 लाख से अधिक युवाओं को बिना किसी पैसे के सरकारी नौकरी दी है. उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अंधेरा सिर्फ भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और उत्पातियों के घर में है. आम जनता के घर में उजाला, खुशहाली और विकास है.
उत्तर प्रदेश में युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण करने को लेकर यूपी के मंत्री दानिश आजाद ने कहा, “उत्तर प्रदेश की हमारी योगी Government नौजवानों की Government है. जिस तरीके से 2017 के बाद उत्तर प्रदेश के नौजवानों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए योगी Government ने काम किया है, यह अभूतपूर्व है. आज देखिए 2017 से पहले का उत्तर प्रदेश और 2017 के बाद के उत्तर प्रदेश की बात करना बहुत जरूरी है.”
दानिश आजाद ने कहा कि 2017 से पहले इसी उत्तर प्रदेश में नौकरियां बिना घूस और घोटाले के नहीं मिल सकती थीं. सरकारी नौकरियों का बंदरबांट होता था, बोलियां लगती थीं. आज उसी उत्तर प्रदेश में योगी Government ने प्रतिभाशाली और सक्षम नौजवानों को आगे बढ़ाने का काम किया है. दस लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरियों से जोड़ने का काम योगी Government ने किया है और किसी भी नौकरी के लिए उत्तर प्रदेश में पैसे लिए गए हों, ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है.
मंत्री दानिश आजाद ने कहा कि यह बहुत बड़े बदलाव की शुरुआत है, जो सीएम योगी ने की है. यह उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है. कोई भी प्रदेश हो या देश हो, युवाओं की ऊर्जा के बिना आगे नहीं बढ़ सकता. यह बात योगी Government भली-भांति जानती है.युवाओं को हमेशा रोजगार, अच्छी शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ा जाए, इसी नीयत के साथ हमारी योगी Government ने काम किया है.
सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि Samajwadi Party के कार्यालय में जो पोस्टर लगा है, वह अधूरी सच्चाई बता रहा है. यह बात सही है कि योगी Government ने अंधेरा दिया है, लेकिन अंधेरा किसको दिया है? भ्रष्टाचारियों के घर में अंधेरा है, उत्पातियों के घर में अंधेरा है, अपराधियों के घर में अंधेरा है, उत्तर प्रदेश का बुरा चाहने वालों के घर में अंधेरा है. जो नौजवानों के हौसलों और उनके सपनों को कुचलना चाहते हैं, उनके घरों में अंधेरा है.
दानिश आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आम जनमानस के घर में उजाला है, खुशहाली है, भाईचारा है, समृद्धि है, विकास है, लेकिन यह बात Samajwadi Party को अच्छी नहीं लगती. Samajwadi Party के शासनकाल में अगर अंधेरे और उजाले की बात करें तो दो-चार जनपद छोड़ दीजिए. उत्तर प्रदेश के बाकी हर जनपद की यही कहानी थी.
उन्होंने कहा कि मैं स्वयं पूर्वांचल क्षेत्र से आता हूं. एक हफ्ते दिन में बिजली आती थी, तो अगले हफ्ते रात में बिजली आती थी. दिवाली के समय यह बात करना बहुत जरूरी है. हम सबको याद है, ज़्यादा पीछे नहीं जाना है, सिर्फ दस साल पहले जाइए. 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश में जाइए, तो गांवों में क्या होता था? बिजली आना एक उत्सव माना जाता था. बिजली को एक उत्सव के रूप में देखा जाता था कि बिजली आ गई.
यूपी के मंत्री ने कहा कि आज उसी उत्तर प्रदेश में योगी Government ने 23 से 24 घंटे बिजली देने का काम किया है. इसी उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार और अपराध से मुक्त करने का काम अगर किसी ने किया है तो योगी Government ने किया है. इसलिए Samajwadi Party को नकारात्मक चीजें पसंद हैं और प्रदेश की अच्छाई उसे हजम नहीं हो रही है.
–
Skip to content