योगी जैसा मेहनती और कड़े फैसले लेने वाला मुख्यमंत्री आज तक नहीं देखा: ओम प्रकाश राजभर

Lucknow, 17 नवंबर . उत्तर प्रदेश Government में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की सराहना करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. राजभर ने कहा कि उन्होंने अपने Political जीवन में योगी आदित्यनाथ जैसा मेहनती और कठोर फैसले लेने वाला Chief Minister नहीं देखा.

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव और मायावती के समय यह धारणा थी कि नोएडा जाने वाला Chief Minister दोबारा सत्ता में नहीं लौटता. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई बार नोएडा जाकर इस अंधविश्वास को तोड़ा और लगातार दूसरी बार Chief Minister बनकर इतिहास रचा. उन्होंने कहा कि सीएम योगी हर महीने 22 से 25 जनसभाएं करते हैं और कठिन फैसले लेने से पीछे नहीं हटते.

उन्होंने कहा कि विधानसभा में सीएम योगी ने माफिया को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी और उन्होंने यूपी से माफियाराज को खत्म भी कर दिया. राजभर ने आगामी चुनाव में भी एनडीए की प्रचंड जीत का दावा किया. राजभर ने कहा कि एटा, इटावा, कन्नौज, फिरोजाबाद और मैनपुरी जैसे इलाकों में भी लोग सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव महसूस कर रहे हैं. पहले महिलाएं और बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं. किसानों की जमीन पर दबंग कब्जा कर लेते थे. उन्होंने कहा कि योगी Government में ऐसी घटनाओं पर रोक लगी है. अब महिलाएं, बुजुर्ग और नौजवान अब बिना डरे घरों से निकल रहे हैं.

बता दें कि इससे पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके पीडीए के Political समीकरण पर सवाल उठाए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव पीडीए की पहल के साथ एक्सप्रेसवे पर चढ़े थे, लेकिन अब फोरलेन से होते हुए सिंगल लेन सड़क पर पहुंच गए हैं और वहीं भटक रहे हैं.

ओपी राजभर ने दावा किया कि चंद्रशेखर आजाद ‘डी’ यानी दलित और असदुद्दीन ओवैसी ‘ए’ यानी अल्पसंख्यक वर्ग को अपने साथ ले गए हैं.

–

विकेटी/डीकेपी