
Lucknow, 9 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री धर्मपाल सिंह ने Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा अयोध्या सीट से Chief Minister योगी आदित्यनाथ को चुनाव लड़ने की चुनौती देने पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जहां से भी लड़ेंगे, जीत हासिल करेंगे.
मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव की सोच बहुत छोटी है. भाजपा राष्ट्रीय Political दल है. योगी आदित्यनाथ को भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जहां से चुनाव लड़ने को कहेगी, योगी वहां से चुनाव लड़ेंगे. अखिलेश यादव की पार्टी परिवार की है, जहां चाहें वहां लड़ें. योगी आदित्यनाथ जहां चाहें वहां नहीं लड़ सकते, जहां पार्टी कहेगी वहां लड़ेंगे और प्रचंड बहुमत से जीतेंगे. मैं दावे के साथ कह रहा हूं. सपा मुखिया को अपने बारे में सोचना चाहिए.
जेवर एयरपोर्टका नाम Narendra Modi इंटरनेशनल एयरपोर्ट किए जाने पर उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के लिए बहुत सौभाग्य का दिन है. Narendra Modi काशी से सांसद हैं और उन्होंने सच में अयोध्या का राम मंदिर ही नहीं, जितने भी टूटे मंदिर थे, उनका निर्माण कराया है. उन्होंने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक ‘एक India श्रेष्ठ भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की परिकल्पना को साकार करने का काम किया है. ऐसे में Narendra Modi के नाम का एयरपोर्ट India का गौरव बढ़ाने का काम करेगा. उत्तर प्रदेश की जनता बहुत खुशी अनुभव करती है कि मोदी के नाम से जेवर एयरपोर्ट का नाम Narendra Modi इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखा गया.
दूसरी ओर, भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश पोखरियाल निशंक ने पीएम मोदी के कार्यशैली की तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद दिव्यांगजनों के आत्म-सम्मान, आत्मविश्वास और सम्मान में जिस तरह से बढ़ोतरी हुई है, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. आज मुझे खुशी है कि काशी की इस पवित्र भूमि पर प्रमुख राज्यों के दिव्यांगजनों के लिए ‘सेवा संकल्प’ ट्रॉफी का हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उद्घाटन और अनावरण किया. मैं देख रहा हूं कि छह राज्यों से आए दिव्यांग प्रतिभागी कितने खुश हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में India हर क्षेत्र में शिखर पर पहुंच रहा है.
उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें गंभीरता से कोई नहीं लेता है. कांग्रेस देश से खत्म हो रही है, और कांग्रेस की स्थिति बुझी हुई लौ की तरह है. निशंक ने कहा कि राहुल गांधी को पता नहीं है कि वे क्या बोल जाते हैंं, देश की जनता उनके बयानों पर ध्यान नहीं देती है.
10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले सीजेपी के प्रोटेस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ न कुछ होता रहता है. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं शिक्षा मंत्री रहा हूं और पूर्व में सीएम भी, आज का युवा बहुत समझदार है और वह पीएम मोदी के विकसित India के संकल्प के साथ है.
इसी बीच, आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार गोपी कृष्ण पांडे ने कहा कि हम इस जिम्मेदारी को पूरा करेंगे. हमारी शीर्ष लीडरशिप ने हम पर जो भरोसा जताया है, हम सभी सांसद उस काम को पूरा करने में पूरी तरह सक्षम हैं. हमारे लिए, जिस दिन एक चुनाव खत्म होता है, ठीक उसके अगले ही दिन से अगला चुनाव शुरू हो जाता है.
–
डीकेएम/
Skip to content