‘ये प्रेम मोल लिया’ के सेट से सौम्या टंडन ने शेयर कीं तस्वीरें, कहा-सेट पर बिताया हर पल यादगार

Mumbai , 26 सितंबर . Actress सौम्या टंडन बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में एक महत्वपूर्ण निभाती नजर आएंगी. Saturday को Actress ने फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या के लिए आभार जताते हुए कहा कि उनसे डायरेक्शन लेना हर एक्टर का सपना होता है.

Actress सौम्या टंडन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से सूरज बड़जात्या और बाकी कास्ट मेंबर्स के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर फिल्म के पोस्टर की तस्वीर भी पोस्ट की.

सौम्या टंडन ने लिखा, “किसी भी एक्टर के लिए सूरज बड़जात्या सर से डायरेक्शन लेना एक सपना होता है. ये अब तक का सबसे खुशनुमा सेट था. मैंने ‘ये प्रेम मोल लिया’ के सेट पर बिताया हर एक पल दिल से संजोकर रखा है.”

Actress ने बताया कि पर्दे के पीछे कोई चीज तभी दिख सकती है, जब वह पर्दे के पीछे भी वैसी ही हो. उन्होंने लिखा, “मैं सच में मानती हूं कि पर्दे पर जो सच्चा प्यार दिखता है, वो तभी आ पाता है जब पर्दे के पीछे भी उतना ही प्यार हो. इस खूबसूरत अनुभव के लिए राजश्री फिल्म्स और पूरी प्यारी कास्ट और क्रू का दिल से शुक्रिया.”

फिल्म निर्माताओं ने सौम्या टंडन के विशिष्ट किरदार के नाम और विवरण को अभी गुप्त रखा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका यह रोल फिल्म की कहानी में गहराई और वजन जोड़ने वाला एक दमदार सह-कलाकार का है.

फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है. फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसमें फिल्म की हल्की झलक देखने को मिली. हालांकि फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. इस फिल्म से राजश्री का आइकॉनिक किरदार ‘प्रेम’ 12 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहा है, जिसे आयुष्मान खुराना निभा रहे हैं.

फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ एक पारिवारिक और रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें पहली बार आयुष्मान और शरवरी साथ में स्क्रीन पर नजर आएंगे.

–

एनएस/