
Patna, 23 अक्टूबर . मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ और रिजीम चेंज को लेकर इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर Prime Minister मोदी के बयान पर राजद सांसद मनोज झा ने पलटवार किया है. उन्होंने पीएम मोदी पर जनता के बीच गलत धारणा फैलाने का आरोप लगाया.
दरअसल, Prime Minister मोदी ने हाल ही में कहा था कि दुनिया जहां एक नए वैश्विक क्रम की तलाश में आगे बढ़ रही है, वहीं India में कुछ लोग देश में अव्यवस्था फैलाने और सत्ता परिवर्तन के सपने देख रहे हैं.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज झा ने कहा कि Prime Minister विदेश जाते हैं तो कहते हैं कि वह गांधी और बुद्ध के देश से आए हैं, लेकिन देश के अंदर उनकी Government गांधीवादी मूल्यों को नहीं मानती. अगर आपका पूरा रिजीम आर्किटेक्चर बेरोजगारी और असमानता की बात नहीं करता है, तो लोग क्या करें? क्या आपके ऑर्केस्ट्रा में शामिल हो जाएं? लोग जंतर-मंतर नहीं जाएंगे तो कहां जाएंगे? यह गांधी का देश है और गांधी के तरीकों से ही सब कुछ होगा, आपको इसे स्वीकार करना होगा.
वहीं, Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला के उस बयान पर भी मनोज झा ने टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की प्रक्रिया Supreme Court के चीफ जस्टिस को हटाने जैसी ही है और अगर विपक्ष महाभियोग प्रस्ताव लाता है तो प्रक्रिया के तहत चर्चा की जाएगी.
इस पर तंज कसते हुए मनोज झा ने कहा, “आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. लोगों को पता नहीं था. इसमें नया क्या है? नया यही है कि मैं अखबार पर नहीं जाऊंगा, मैं साक्ष्य पर नहीं जाऊंगा, मैं सबूत पर नहीं जाऊंगा, मैं प्रोसीजर के आधार पर मोरैलिटी का, जो हमारे संविधान का एक बहुत बड़ा सिद्धांत है, उसका कत्ल कर दूंगा. इसके अलावा कुछ नहीं.”
उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को Government प्रक्रिया का हवाला देकर टालना चाहती है, जबकि नैतिकता के सवाल को नजरअंदाज किया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश और बिहार में हो रहे विधान परिषद चुनाव को लेकर मनोज झा ने भाजपा पर हमला बोला. उन्होंने कहा, “मतदान हो ही रहे हैं, लेकिन कल रात जिस तरह से एसटीएफ आ गई, तो मुझे लग गया कि हां, ये चुनाव है. क्योंकि बिना किसी अतिरिक्त मदद के तो आप लड़ ही नहीं सकते.”
–
पीआईएम/एबीएम
Skip to content