
गाजियाबाद, 29 अगस्त . गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान Police और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. Police की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दूसरे साथी को Police ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. दोनों बदमाशों पर मोदीनगर क्षेत्र में बीते दिनों एक महिला से हुई लूट की वारदात में शामिल होने का आरोप है.
Police के अनुसार, मोदीनगर इलाके में Police टीम नियमित रूप से वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक Police को आते दिखाई दिए. Policeकर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों युवक बाइक को दूसरी दिशा में भगाने लगे. Police ने उनका पीछा किया.
भागते समय उनकी मोटरसाइकिल खड़ंजे पर पड़ी ईंटों के कारण असंतुलित होकर फिसल गई. इसके बाद, दोनों बदमाशों ने Police टीम पर 315 बोर के तमंचे से गोली चला दी. Police ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. इस दौरान, Police की एक गोली एक बदमाश के पैर में लग गई.
Police ने मौके से दोनों आरोपियों को दबोच लिया. घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूछताछ में घायल आरोपी ने अपना नाम फारूक बताया, जबकि उसके साथी का नाम कासिम बताया गया है. Police के अनुसार, दोनों मेरठ के रहने वाले हैं.
Police ने आरोपियों के कब्जे से महिला से लूटे गए पीली धातु के कुंडल बरामद किए हैं. इसके अलावा एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. बरामदगी के बाद Police दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों में उनकी संभावित संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है.
एसपी वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध Police को देखकर भागने लगे थे. बाइक का संतुलन बिगड़ने के बाद उन्होंने Police पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी. शुरुआती पूछताछ में आरोपियों की पहचान फारूक और कासिम के रूप में हुई है और दोनों मेरठ के रहने वाले बताए गए हैं.
घायल आरोपी का अस्पताल में उपचार चल रहा है. Police की कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया की जाएगी.
–
एएस
Skip to content