
Lucknow, 7 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश Government ने कानून-व्यवस्था और Police प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. तबादला सूची में कई जिलों के Police अधीक्षकों के साथ वरिष्ठ Police अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. जौनपुर, बस्ती, बलिया, गाजीपुर, बाराबंकी, मऊ, जालौन, बागपत और हापुड़ समेत कई जिलों में Police कप्तान बदले गए हैं.
तबादले के तहत यशवीर सिंह को बस्ती से जौनपुर का Police अधीक्षक बनाया गया है, जबकि जौनपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को पीएसी मुख्यालय, Lucknow भेजा गया है. इसी तरह ओमवीर सिंह को बलिया से बस्ती का Police अधीक्षक बनाया गया है और बलिया की कमान ईरज राजा को सौंपी गई है. रवीना त्यागी को बाराबंकी का Police अधीक्षक बनाया गया है. वहीं, बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय को Police उपायुक्त, Police कमिश्नरेट Lucknow की जिम्मेदारी दी गई है.
कुंवर ज्ञानंजय सिंह को हापुड़ के एसपी पद से हटाकर प्रयागराज Police कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है. कमलेश बहादुर को मऊ का एसपी बनाया गया है जबकि मऊ के एसपी विनय कुमार सिंह को गाजीपुर भेजा गया है. गाजीपुर के एसपी ईरज राजा को बलिया की जिम्मेदारी दी गई है. सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का वरिष्ठ Police अधीक्षक बनाया गया है. इसके अलावा चिराग जैन को आजमगढ़ ग्रामीण से बरेली नगर का एसपी बनाया गया है जबकि मानुष पारीक को बरेली नगर से आजमगढ़ नगर का Police अधीक्षक बनाया गया है.
संजय कुमार को मुजफ्फरनगर एसएसपी पद से हटाकर 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज में सेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है. वरिष्ठ स्तर पर भी बदलाव किया गया है. ए. सतीश गणेश से अपर Police महानिदेशक, अपराध का अतिरिक्त प्रभार वापस लेकर उन्हें अपर Police महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा के पद पर रखा गया है. वहीं भगवान एस. श्रीवास्तव को तकनीकी सेवाओं के साथ अपराध विभाग के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है.
सूची में आलोक राज नारायण को हरदोई में सहायक Police अधीक्षक से अपर Police अधीक्षक, मथुरा बनाया गया है. वहीं पूर्णेंदु सिंह को बागपत का Police अधीक्षक, मधुवन कुमार सिंह को हापुड़ का एसपी और सुरेश चंद्र रावत को जालौन का Police अधीक्षक बनाया गया है.
–
विकेटी/पीएम
Skip to content