यूपी में 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट को मिले दो नए डीसीपी

Lucknow, 25 नवंबर . उत्तर प्रदेश Government ने Police महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. जारी तबादला सूची में 2020, 2021 और 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी शामिल हैं. इस फेरबदल में Lucknow, गौतमबुद्धनगर, आगरा और गाजियाबाद समेत कई जिलों और Police कमिश्नरेट में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है.

तबादला सूची के मुताबिक, आईपीएस अधिकारी पुनीत द्विवेदी को Police महानिदेशक मुख्यालय में प्रतीक्षारत स्थिति से हटाकर Lucknow Police कमिश्नरेट में अपर Police उपायुक्त बनाया गया है. वाराणसी Police कमिश्नरेट में तैनात नीतू को गौतमबुद्धनगर Police कमिश्नरेट भेजा गया है. वहीं, Kanpur नगर Police कमिश्नरेट में तैनात शिवा सिंह को आगरा Police कमिश्नरेट में अपर Police उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.

Lucknow Police कमिश्नरेट में तैनात अमित कुमावत को गाजियाबाद Police कमिश्नरेट में अपर Police उपायुक्त बनाया गया है. इसी तरह Lucknow में अपर Police उपायुक्त के पद पर तैनात किरण यादव को अपर Police अधीक्षक (ऑपरेशन), एएनटीएफ मुख्यालय, Lucknow भेजा गया है. प्रयागराज Police कमिश्नरेट में अपर Police उपायुक्त के पद पर तैनात पुष्कर वर्मा को फतेहगढ़ जिले में अपर Police अधीक्षक बनाया गया है.

आगरा Police कमिश्नरेट में तैनात आदित्य को बदायूं जिले में अपर Police अधीक्षक (ग्रामीण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है. गौतमबुद्धनगर Police कमिश्नरेट में तैनात शैव्या गोयल को गाजियाबाद Police कमिश्नरेट में अपर Police उपायुक्त बनाया गया है. शाहजहांपुर में अपर Police अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर तैनात भवरे दीक्षा अरुण को मेरठ स्थित Police प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) में अपर Police अधीक्षक बनाया गया है. वहीं, सोनभद्र जिले में अपर Police अधीक्षक के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी माविस टॉक को Lucknow Police कमिश्नरेट में अपर Police उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विकेटी/पीएम