
New Delhi, 15 नवंबर . उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस और Samajwadi Party के बीच गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर 17 नवंबर को एक बड़ी बैठक होने जा रही है. इस बैठक में दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की ओर से 181 सीटों की मांग की बात चल रही है. इस बीच भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और अखिलेश यादव के गठबंधन पर तीखा हमला बोला है.
दिल्ली में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उत्तर प्रदेश में कोई अस्तित्व नहीं बचा है. जो एक-दो सीटें वह जीतती भी है, वह Samajwadi Party के सहयोग से जीतती है. Samajwadi Party को लगता है कि कांग्रेस सिर्फ दिल्ली में बड़े नेता और बड़ी पार्टी होने का नाम लेकर उनसे सीटें मांग रही है. इसलिए दोनों के बीच रस्साकशी चल रही है. कांग्रेस का नाम बड़ा है, लेकिन उसके पास कार्यकर्ता नहीं हैं. Samajwadi Party को लगता है कि कांग्रेस को ज्यादा सीटें नहीं देनी चाहिए, जबकि कांग्रेस को लगता है कि दबाव बनाकर ज्यादा सीटें ले लेनी चाहिए. इन दोनों के बीच द्वंद्व चल रहा है. ये आपस में ही लड़ते रहेंगे, जबकि भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी.
Lucknow में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने पहले 201 सीटों की बात की थी, लेकिन अब अखिलेश यादव ने 181 सीटों की सूची की बात कही है. उन्हें लगता है कि 181 सीटों पर सहमति बन गई होगी. कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि अगर सपा उसे 181 सीटें भी नहीं देती, तो क्या वह गठबंधन में बनी रहेगी? क्या ओवैसी के साथ चली जाएगी?
दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है कि जिस पार्टी के साथ वह गठबंधन में गई, उस पार्टी को समाप्त कर दिया. अब कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सपा को भी समाप्त करने वाली है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ओवैसी के साथ जाकर फिर से बंटवारे की राजनीति करना चाहती है. सपा, कांग्रेस और ओवैसी उत्तर प्रदेश को फिर से उसी दंगे, अपराध और माफिया राज में ले जाने का सपना देख रहे हैं. उत्तर प्रदेश की जनता इनके इरादे को समझती है. इसीलिए 2017 से लगातार प्रदेश की जनता और मतदाता भाजपा के साथ हैं और 2027 के चुनाव में भी साथ रहेंगे. इन्हीं की बदौलत 2027 में भी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड बहुमत की Government बनाएगी.
इस बीच, दिल्ली में Samajwadi Party के सांसद वीरेंद्र सिंह ने सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि समझौता कांग्रेस और सपा के बीच हो रहा है, लेकिन पेट में दर्द भाजपा को हो रहा है. उन्होंने कहा कि इससे ही समझा जा सकता है कि यह गठबंधन कितना प्रभावी होने जा रहा है. उनके लिए नंबर कोई मायने नहीं रखता. उनका गठबंधन साझेदारी का नहीं, बल्कि समझदारी का गठबंधन है. दोनों दलों के शीर्ष नेताओं ने यह तय कर लिया है कि सीटों का फैसला भावनाओं या नंबर के आधार पर नहीं होगा. फैसला इस आधार पर होगा कि किस सीट पर कौन सा प्रत्याशी भाजपा को हरा सकता है. इसी आधार पर गठबंधन में प्रत्याशी तय किए जाएंगे.
–
पीआईएम/एबीएम
Skip to content