
New Delhi, 7 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Saturday को के साथ देश और राजनीति से जुड़े कई विषयों पर बातचीत की. इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की तैयारी, कांग्रेस और Samajwadi Party के संभावित गठबंधन और आजम खान से जुड़े मुद्दे पर अपनी राय रखी.
उत्तर प्रदेश चुनाव और उसमें भाजपा की तैयारियों को लेकर नितिन नवीन ने कहा कि गोरखपुर हो, Kanpur हो या उत्तर प्रदेश का कोई भी जिला हो. हर जिले में लोगों के मन में भारतीय जनता पार्टी के प्रति भरोसा है. भाजपा नेतृत्व, Prime Minister Narendra Modi के विजन और Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से केंद्र की योजनाओं को राज्य में केंद्र की योजनाओं को लागू किया है, इसको लेकर लोगों में सकारात्मक माहौल है. Chief Minister योगी ने यूपी में जिस तरह से कानून-व्यवस्था पर काम किया है, उससे भाजपा और भाजपा Government के प्रति लोगों का भरोसा बना हुआ है. यही कारण है, भाजपा को सड़कों पर भी जनता का वो विश्वास और समर्थन नजर आ रहा है.
उन्होंने Samajwadi Party और कांग्रेस के बीच में गठबंधन की चर्चा पर कहा कि ये लोग पहले भी एक साथ आए हैं, लेकिन इस जुगलबंदी पर जनता को कोई भरोसा नहीं है. जनता जनती है कि ये दो तथाकथित युवराजों को केवल अपनी चिंता और अपने परिवार की चिंता हैं. इनको उत्तर प्रदेश की जनता से कोई लेनादेना नहीं है. इन दोनों साहिबजादों को जब भी मौका मिला, तब भी दोनों ने अपनी और अपने परिवारों की चिंता की. यूपी के युवा, किसान, महिलाएं, और मजदूर वर्ग को मालूम है कि ये लोग उनके लिए नहीं, बल्कि खुद के परिवार के प्रति समर्पित लोग हैं.
आजम खान को साजिश के तहत जेल में रखने से जुड़े अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ये वो लोग हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश की पहचान ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ की बनाई थी. इन्होंने पूरी तरह से माफिया राज कायम कर दिया था. हर जिले का एक ‘छत्रप’ होता था, जिस ‘छत्रप’ के माध्यम से ये सत्ता तक पहुंचते थे. बाद के काल में उत्तर प्रदेश में भाजपा की Government बनी और Chief Minister आदित्यनाथ ने सख्ती से कानून-व्यवस्था को लागू किया और इन माफिया को जेल में डाला. लेकिन इन माफिया के शागिर्द अभी भी हैं. अब भी ये लोग इन माफिया का सहारा लेना चाहते हैं. अब भी अखिलेश यादव वोट बैंक की राजनीति के चलते इन माफियों का पनाह देने का काम कर रहे हैं, लेकिन अब ये उत्तर प्रदेश पहले वाला बीमारू राज्य नहीं है. अब ये उत्तर प्रदेश ‘उत्तम प्रदेश’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. अब यहां ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन, वन प्रोडक्ट’ की बात होती है, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ की नहीं.
–
एमएस/
Skip to content