यूपी में सपा के पक्ष में कोई माहौल नहीं, प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार: मोहसिन रजा

Lucknow, 24 सितंबर . यूपी माइनॉरिटी कमीशन के चेयरमैन मोहसिन रजा ने Samajwadi Party गके मुखिया अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा को लेकर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party के लिए अब कोई Political माहौल नहीं बचा है. रजा ने अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे, पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक और मुस्लिम समुदाय तक पहुंच बनाने की कोशिश और 2027 के चुनाव को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

मोहसिन रजा ने कहा कि 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश की जनता खुद को पहले की तुलना में सुरक्षित महसूस कर रही है. पिछली Government में भ्रष्टाचार, अराजकता और गुंडाराज था, जिससे योगी Government के आने के बाद जनता को राहत मिली. अब जनता Samajwadi Party के किसी विधायक या सांसद को देखना नहीं चाहती. उन्होंने 2024 के चुनाव के दौरान कांग्रेस और Samajwadi Party पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि जनता अब उनके कथित भ्रम और बहकावे में नहीं आने वाली है.

उन्होंने कहा कि भाजपा Government ने योजनाओं को बंद नहीं किया. हमारी Government ने सभी योजनाओं को बिना भेदभाव जमीन पर लागू किया. उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है, व्यापार और निवेश बढ़े हैं और बड़ी संख्या में समझौते जमीन पर उतरे हैं. 2027 में जनता 2017 को दोहराएगी और उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली Government बनेगी.

अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे को लेकर 2027 के लिए वोट बैंक की तैयारी से जुड़े सवाल पर रजा ने दावा किया कि Samajwadi Party के पास अब अपना पुराना वोट बैंक नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य आधार यादव और मुस्लिम वोट रहा है, लेकिन मुस्लिम समुदाय भी अब सपा से दूर हो रहा है. Prime Minister Narendra Modi और योगी Government ने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कई योजनाओं पर काम किया है. उन्होंने पसमांदा मुसलमानों की बात उठाने, शिक्षा, मदरसा आधुनिकीकरण और रोजगार से जुड़े प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समाज को इन योजनाओं का लाभ मिला है.

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने मुस्लिमों का वोट लेकर अपने परिवार को Political रूप से मजबूत किया. सपा और कांग्रेस के Political चरित्र को एक जैसा बताते हुए उन्होंने कहा कि जनता दोनों पार्टियों की राजनीति को समझ चुकी है.

पीडीए रथ पर पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और मुस्लिम लिखे जाने को लेकर मोहसिन रजा ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party ने अतीत में रथ यात्रा का विरोध किया था, इसलिए अब उसके नेताओं को रथ यात्रा निकालने का नैतिक अधिकार नहीं है. अयोध्या जाने वाले कारसेवकों पर गोली चलाए जाने का आरोप लगाते हुए रजा ने कहा कि जिस पार्टी के शासन में यह हुआ, उसके लोग अब रथ यात्रा कैसे निकाल सकते हैं. Samajwadi Party के लिए यह यात्रा Political वापसी की नहीं, बल्कि उसकी अंतिम यात्रा साबित होगी. उन्होंने Samajwadi Party की पिछली बस यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली बार भी बस रास्ते में रुक गई थी और इस बार भी प्रदेश की जनता इस यात्रा को पंचर कर देगी.

मोहसिन रजा ने दावा किया कि Samajwadi Party अब उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापस नहीं आएगी. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी का मौजूदा Political स्वरूप समाप्त होता है तो उसके नेता किसी नए नाम के साथ नई पार्टी खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं. प्रदेश की जनता अब कानून-व्यवस्था, विकास और कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दे रही है और उनके मुताबिक यही कारण है कि 2027 में भाजपा की Government दोबारा बनने जा रही है.

–